Home » राजस्थान » पाली: देसूरी के चारभुजा नाल में स्कूल बस पलटी, 3 बालिकाओं की हुई मौत, 60-65 छात्र थे बस में सवार

पाली: देसूरी के चारभुजा नाल में स्कूल बस पलटी, 3 बालिकाओं की हुई मौत, 60-65 छात्र थे बस में सवार

पाली: पाली जिले के देसूरी इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक स्कूल बस पलट गई. इस हादसे में तीन बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य छात्र घायल हो गए. घटना देसूरी के चारभुजा नाल इलाके में पंजाब मोड़ के पास हुई, जब स्कूल बस में सवार 60 से 65 छात्र परशुराम महादेव जी के दर्शन करने जा रहे थे. बस अचानक पलट गई, जिससे छात्र-छात्राओं के बीच अफरा-तफरी मच गई.

हादसे की सूचना मिलते ही देसूरी और चारभुजा से एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची.घायलों को पहले देसूरी और चारभुजा चिकित्सालय भेजा गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. बाद में गंभीर रूप से घायल छात्रों को राजसमंद रेफर किया गया. इस हादसे के बाद राजसमंद के एसपी और कलेक्टर भी चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का हाल-चाल लिया. हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

देसूरी के चारभुजा नाल में स्कूल बस पलटी:
-3 बालिकाओं की हुई मौत, 60-65 छात्र थे बस में सवार.
-सभी छात्र परशुराम महादेव जी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
-घायलों को देसूरी और चारभुजा अस्पताल में प्राथमिक उपचार, बाद में राजसमंद भेजा गया.
-राजसमंद के एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंचे.
-इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है, और प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS