Home » राजस्थान » सीकर में बैंक अकाउंट से लाखों का फ्रॉड:ठगों ने मोबाइल में एप डाउनलोड कर अकाउंट से किया लेनदेन, मामला दर्ज

सीकर में बैंक अकाउंट से लाखों का फ्रॉड:ठगों ने मोबाइल में एप डाउनलोड कर अकाउंट से किया लेनदेन, मामला दर्ज

सीकर के साइबर क्राइम थाना में एक शख्स के अकाउंट से लाखों का लेनदेन कर साइबर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मोबाइल लेकर धोखे से एपीके एप डाउनलोड किया और इसके बाद अकाउंट में लेनदेन किया।

जिला पुलिस अधीक्षक को दी रिपोर्ट में राकेश कुमार निवासी, धोद (सीकर) ने बताया कि उसने भारतीय स्टेट बैंक, सीकर सिटी ब्रांच में सेविंग अकाउंट खुलवाया है। दो माह पहले व्हीकल के लेनदेन के संबंध में किशन लाल निवासी खंडेला, गणेश सैनी निवासी कांवट व राकेश जीतरवाल निवासी श्रीमाधोपुर उसके पास आए। आरोपियों ने अपना व्हीकल बेचने की बात राकेश कुमार से की। आरोपियों ने राकेश से पूछा कि वह क्या काम करता है तो राकेश ने बताया कि वह श्याम डिस्ट्रीब्यूटर के नाम से जयपुर में एक फर्म चलाता है। अब उसकी फर्म किसी कारण से बंद कर दी गई है।

इसके बाद आरोपियों ने राकेश से कहा कि यहां पर उनका बैंक अकाउंट ओपन नहीं है जिसके कारण वह अकाउंट में लेनदेन नहीं कर सकते। जिसके बाद आरोपियों ने राकेश से कहा कि वह उसके अकाउंट में लेनदेन कर सकते हैं क्या तो राकेश ने हां कर दी। इस दौरान आरोपियों ने कॉल करने का बहाना बना कर राकेश का मोबाइल फोन ले लिया और मोबाइल में एपीके नाम की एप्लीकेशन डाउनलोड कर दी।

2 दिन बाद शिकायतकर्ता के अकाउंट से 30 व 75 लाख का लेनदेन करने की मेल आई। मेल में बताया गया कि उसके अकाउंट से फ्रॉड के पैसे की ट्रांजेक्शन हुई है। इस कारण उसका अकाउंट होल्ड कर दिया गया। घटना के बाद राकेश मामला दर्ज करवाने के लिए धोद थाने में गया लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। जिसके बाद उसने एसपी को रिपोर्ट देकर मामला दर्ज कराया। फिलहाल एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच आरपीएस लाल सिंह कर रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।