Home » राष्ट्रीय » संविधान पर आज से राज्यसभा में होगी चर्चा की शुरुआत, बीजेपी की ओर से निर्मला सीतारमण तो वहीं कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खरगे रखेंगे अपनी बात

संविधान पर आज से राज्यसभा में होगी चर्चा की शुरुआत, बीजेपी की ओर से निर्मला सीतारमण तो वहीं कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खरगे रखेंगे अपनी बात

नई दिल्ली: राज्यसभा में आज संविधान पर चर्चा की शुरुआत होगी. बीजेपी की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बहस की शुरुआत करेंगी. तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की तरफ से मल्लिकार्जुन खरगे अपनी बात रखेंगे. लोकसभा में शुक्रवार को शनिवार को संविधान पर दो दिवसीय चर्चा हुई.

बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र का आज 16वां दिन है. संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ और 20 दिसंबर तक चलेगा. इस सत्र में कई अहम बिल पेश होंगे. वक्फ अधिनियम संशोधन विधेयक सहित 16 विधेयक सूचीबद्ध किए गए है. इनमें से पांच विधेयक पेश किए जाने और पारित किए जाने के लिए निर्धारित हैं, जबकि 11 विचार और अनुमोदन के लिए निर्धारित हैं.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।