Home » राजस्थान » 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची:अंदर से आ रही रोने की आवाज; 2 दिन पहले ही निकाला था पाइप

700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची:अंदर से आ रही रोने की आवाज; 2 दिन पहले ही निकाला था पाइप

कोटपूतली में सोमवार दोपहर 1:50 बजे 3 साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई। बोरवेल 700 फीट गहरा है। शुरुआत में बच्ची करीब 15 फीट की गहराई में थी, लेकिन अचानक फिसल कर और नीचे चली गई। मामला किरतपुरा क्षेत्र के बड़ीयाली ढाणी का है।

जानकारी के अनुसार- चेतना चौधरी पुत्री भूपेंद्र चौधरी घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बोरवेल में गिर गई। लोगों ने बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सरूण्ड थाना पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जेसीबी से बोरवेल के पास खुदाई शुरू कर दी गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोग जुट गए। वहीं प्रशासन रेस्क्यू अभियान में जुटा है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोग जुट गए। वहीं प्रशासन रेस्क्यू अभियान में जुटा है।

दो दिन पहले ही निकाला था पाइप बच्ची के घर के बाहर बोरवेल से दो दिन पहले ही प्लास्टिक का पाइप निकाला गया था। ऐसे में बोरवेल खुला पड़ा था। बोरवेल के अंदर से बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दे रही है। घटना स्थल पर लोग जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि बोरवेल में 150 फीट पर पत्थर होने की वजह से उसका व्यास कम है। बच्ची के उससे ऊपर होने की संभावना जताई जा रही है।

देखिए रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें…

कोटपूतली से मेडिकल टीम ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मौके पर पहुंची है। बोरवेल में पाइप डालकर बच्ची तक ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी।
कोटपूतली से मेडिकल टीम ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मौके पर पहुंची है। बोरवेल में पाइप डालकर बच्ची तक ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी।
बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।
बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS