Home » राजस्थान » कुंभ के लिए जयपुर-प्रयागराज फ्लाइट शुरू होगी:रोज उड़ान भरेगी, वापस भी आएगी; 1 घंटे 50 मिनट का होगा सफर

कुंभ के लिए जयपुर-प्रयागराज फ्लाइट शुरू होगी:रोज उड़ान भरेगी, वापस भी आएगी; 1 घंटे 50 मिनट का होगा सफर

जयपुर से महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। स्पाइसजेट एयरलाइंस ने जयपुर से प्रयागराज के लिए डेली फ्लाइट शुरू की है। यह फ्लाइट हर दिन जयपुर से प्रयागराज और प्रयागराज से जयपुर आएगी। इससे पहले एलाइंस एयरलाइंस ने भी जयपुर से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है। यह फ्लाइट साप्ताहिक थी।

स्पाइसजेट एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया- महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एयरलाइंस द्वारा जयपुर से प्रयागराज की सीधी फ्लाइट शुरू की जा रही है। फ्लाइट संख्या SG – 2963 12 जनवरी से 10 फरवरी तक संचालित होगी। जो हर दिन सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर जयपुर से रवाना होगी। यह फ्लाइट 1 घंटे 50 मिनट में अपना सफर पूरा कर सुबह 9 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

12 जनवरी से 10 फरवरी तक संचालित होगी

इसी तरह हर दिन प्रयागराज से SG – 2964 12 जनवरी से 10 फरवरी तक संचालित होगी। जो हर दिन सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर प्रयागराज से रवाना होगी। यह फ्लाइट 1 घंटे 45 मिनट में अपना सफर पूरा कर 11 बजकर 30 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। यह दोनों डेली फ्लाइट होगी। जो 12 जनवरी से 10 फरवरी तक हर दिन संचालित की जाएगी।

एलाइंस एयरलाइंस हफ्ते में एक फ्लाइट चलाएगा

दरअसल, जयपुर से प्रयागराज के लिए कोई भी डायरेक्ट फ्लाइट संचालित नहीं की जा रही है।पिछले दिनों एलाइंस एयरलाइंस ने भी 10 जनवरी से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया था। लेकिन एलाइंस एयरलाइंस की फ्लाइट सिर्फ जयपुर से प्रयागराज के लिए ही शुरू होगी। ऐसे में अगर किसी यात्री को प्रयागराज से सीधे फ्लाइट के माध्यम से जयपुर आना हो तो उसके लिए कोई फ्लाइट नहीं थी।

 

जिसके बाद अब स्पाइसजेट एयरलाइंस ने प्रयागराज से जयपुर के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत करने का फैसला किया है। बता दें कि स्पाइसजेट और अलायंस एयरलाइंस दोनों ही कंपनियों की फ्लाइट सिर्फ महाकुंभ के दौरान जनवरी से फरवरी के महीने के बीच में ही संचालित की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS