Home » राजस्थान » CA फाइनल 2024 का रिजल्ट जारी:हेरंब और ऋषभ ने किया टॉप, 11,253 स्टूडेंट्स हुए पास; ऐसे चेक करें रिजल्ट

CA फाइनल 2024 का रिजल्ट जारी:हेरंब और ऋषभ ने किया टॉप, 11,253 स्टूडेंट्स हुए पास; ऐसे चेक करें रिजल्ट

देशभर के युवाओं का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) नवंबर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 11,253 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

गुरुवार देर रात इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने रिजल्ट के साथ – साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। ऐसे में स्टूडेंट्स इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

CA फाइनल टॉपर्स।
CA फाइनल टॉपर्स।

ICAI CA नवंबर फाइनल परीक्षा 2024 में हैदराबाद के हेरंब माहेश्वरी और तिरुपति के ऋषभ ओसवाल ने टॉप किया है। दोनों ने 84.67 फीसदी अंक पाकर फर्स्ट रैंक हासिल की है। वहीं, दूसरे स्थान पर अहमदाबाद की रिया कुंजन कुमार शाह रही हैं। उन्होंने 83.50 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। तीसरा स्थान कोलकाता की किंजल अजमेरा को मिला है। उन्होंने 82.17 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

बता दें कि CA नवंबर फाइनल परीक्षा 2024 ग्रुप 1 की परीक्षा में कुल 66 हजार 987 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 11 हजार 253 स्टूडेंट्स ही परीक्षा पास करने में सफल रहे। जिनका पासिंग पसेंटेज 16.8 फीसदी है।

CA फाइनल का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का उपयोग करना होगा। ICAI ने ग्रुप 1 के लिए फाइनल कोर्स परीक्षा 3 नवंबर, 5 नवंबर और 7 नवंबर को आयोजित की थी। जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 9 नवंबर, 11 नवंबर और 13 नवंबर को आयोजित की गई थी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर उपलब्ध ICAI CA फाइनल रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां अभ्यर्थियों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
  • फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें और फिर रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • अपना रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS