Home » राजस्थान » बच्चे को बोनट पर बैठाकर हाईवे पर दौड़ाई कार, VIDEO:रील के लिए 5 साल के बेटे की जान खतरे में डाली; आरोपी गिरफ्तार

बच्चे को बोनट पर बैठाकर हाईवे पर दौड़ाई कार, VIDEO:रील के लिए 5 साल के बेटे की जान खतरे में डाली; आरोपी गिरफ्तार

रील बनाने के लिए एक युवक ने अपने 5 साल के बेटे को बोनट पर बैठाकर कार दौड़ाई। इसका वीडियो सामने आया है। बच्चे की जान जोखिम डालने का यह वीडियो झालावाड़ इलाके में नेशनल हाईवे-52 (पंजाब के संगरूर से कर्नाटक के अंकोला तक) का है।

युवक गुरुवार को हाईवे पर झालावाड़ से कोटा की ओर कार दौड़ा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मानव जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कार को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कार को जब्त कर लिया है।

कार के नंबर से ड्राइवर को पकड़ा झालावाड़ कोतवाली सीआई चंद्र ज्योति शर्मा ने बताया- रील बनाने के लिए मासूम की जान जोखिम में डालने का एक वीडियो सामने आया था। इसमें एक युवक चार-पांच साल के बच्चे को बोनट पर बैठाकर कार दौड़ाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में बच्चे का चेहरा और कार के नंबर क्लियर दिखाई दे रहे थे, लेकिन ड्राइवर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था।

यह वीडियो नेशनल हाईवे-52 पर कोटा रोड का है। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर सुरेश कुमार निवासी नया तालाब (झालावाड़) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मानव जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया है। कार को भी जब्त कर लिया है। जिस बच्चे को बोनट पर बैठाया था, वह आरोपी युवक का बेटा है।

पुलिस की अपील- किसी का भी जीवन खतरे में नहीं डालें झालावाड़ डीएसपी हर्षराज सिंह खरेडा ने बताया- वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपी को दो घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के वीडियो के लिए अपने साथ ही दूसरों का जीवन खतरे में नहीं डालें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS