Home » राजस्थान » सीएस सुधांश पंत की वीसी में प्राइवेट व्यक्ति की मौजूदी:रिटायर्ड अधिकारी वीसी में बोला मेरी सुनो,सीएस नाराज हुए बोले लिंक कैसे पहुंचा जांच कर रिपोर्ट दो

सीएस सुधांश पंत की वीसी में प्राइवेट व्यक्ति की मौजूदी:रिटायर्ड अधिकारी वीसी में बोला मेरी सुनो,सीएस नाराज हुए बोले लिंक कैसे पहुंचा जांच कर रिपोर्ट दो

रोड सेफ्टी को लेकर शुक्रवार को मुख्य सचिव की वीसी में एक रिटायर्ड आरएएस अधिकारी की मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया। वीसी खत्म होने के दौरान एक व्यक्ति की आवाज आई और बोला की रोड सेफ्टी पर मेरी राय भी ली जानी चाहिए। इस पर सीएस सुधांश पंत ने मीटिंग के दौरान बोलने वाले व्यक्ति से उनका परिचय मांगा तो उस ने बताया- वह रिटायर्ड आरएएस अधिकारी हैं। इस पर मुख्य सचिव ने मीटिंग खत्म कर दी। जिस के बाद सीएस ने प्राइवेट व्यक्ति के पास लिंक कैसे गया इसे लेकर जांच करने के आदेश दे दिये।

सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव की इस वीसी में पूरे प्रदेश के संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, डीआईजी, एसपी शामिल थे। सरकारी वीसी में एक गैर सरकारी व्यक्ति जुड़ गया और सरकार की सारी प्लानिंग सुनता रहा। फिर अंत में बोला कि रोड सेफ्टी पर मेरी राय ले लो। तब पता चला कि वह तो सरकार का हिस्सा ही नहीं है। सीएस ने इस लापरवाही को बड़ी गम्भीर चूक मानते हुए जांच के आदेश तत्काल दिये और कहा कि दो दिन में जांच रिपोर्ट उनकी टेबल पर होनी चाहिए। एकाएक रिटायर्ड आरएएस अधिकारी महावीर सिंह के जुड़ने से मीटिंग में खलबली मच गई। वीसी का लिंक आईडी कहां से आया इस पर जांच शुरू हो गई हैं। सीएस पंत ने सचिवालय के अधिकारियों से पूछा कि इतनी देर तक प्राइवेट आदमी वीसी से जुड़ा रहा और पता नहीं चला?

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान