जयपुर वेस्ट पुलिस ने 12 महीने में 52 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट (एचएस) खोल कर क्राइम कंट्रोल किया है। पुलिस ने नवम्बर और दिसम्बर माह में 42 बदमाशों की एचएस खोली। इन लोगों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पब्लिक में इनकी मौजूदगी से लोगों में डर रहता था। क्राइम को कंट्रोल करने के लिए डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बदमाशों के रिकॉर्ड पर काम किया।
इसके बाद आदतन बदमाशों की लिस्ट तैयार कर उनकी गिरफ्तारी और कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीसीपी ने सुपरवीजन करते हुए इस साल में 52 बदमाशों की एचएस खोल दी। यह पहला जिला है, जिसमें इतने अधिक बदमाशों की एक साल में एचएस खोली गई हो। इन 52 बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 627 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया- भू-माफिया, मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी, हत्या, लूट डकैती नकबजनी चोरी, जमीनों पर अवैध कब्जे करना, मारपीट करना, धोखाधड़ी जैसे संगीन एवं गम्भीर अपराधों में शामिल अपराधियों का रिकॉर्ड तैयार कर एक्शन लिया गया। वेस्ट जिले के सभी सीआई और एएसीपी को निर्देश दिए गए थे कि इलाके में एक्टिव रह कर बदमाशी कर रहे बदमाशों का रिकॉर्ड तैयार कर उनकी गिरफ्तार कर जाए। इस के बाद इन बदमाशों के रिकॉर्ड की जांच की गई तो सामने आया कि ये आदतन अपराधी हैं। इन के खिलाफ कई आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है।

बदमाशों का रिकॉर्ड तैयार किया
14 पुलिस थानों ने दिन रात मेहनत कर इन बदमाशों का रिकॉर्ड तैयार किया। इन सभी अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई प्रकरण दर्ज है तथा पिछले वर्षों में लगभग 6 या इससे अधिक मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं। इनमें बाद अनुसंधान चालान कोर्ट में पेश किया जा चुका है। सभी अपराधी बदमाश प्रवृत्ति के है, इस कारण जनता में काफी भय व्याप्त है इन सभी अपराधियों पर स्थानीय पुलिस थाने द्वारा निरन्तर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।






