Home » राजस्थान » कोटा में स्टेशनरी की दुकान में चोरी:काउंटर से रजिस्टर का बंडल उठाकर भागे, बाइक पर आए थे तीन चोर

कोटा में स्टेशनरी की दुकान में चोरी:काउंटर से रजिस्टर का बंडल उठाकर भागे, बाइक पर आए थे तीन चोर

कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है। बदमाश दिन-दहाड़े स्टेशनरी की दुकान से काउंटर पर रखा रजिस्टर का बंडल उठाकर भाग गए। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दी है।

पीड़ित विनेश ने बताया- महावीर नगर सेंकड इलाके में उनकी स्टेशनरी की दुकान है। वे शुक्रवार को दुकान के अंदर बैठे थे। काउंटर पर रजिस्टर के कई बंडल रखे हुए थे। दोपहर 2 बजे के करीब एक बदमाश काउंटर के सामने रैकी करता रहा। जैसे ही दुकान के अंदर काम में बिजी हुआ, बदमाश काउंटर पर रखा रजिस्टर का बंडल उठाकर भाग गया।

बदमाश के साथ दो अन्य युवक बाइक पर थे। तीनों बाइक पर भाग गए। बंडल में महंगे वाले 10-12 रजिस्टर थे। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो बदमाश 7 से 10 सेकंड में चोरी करते दिखा। चोरी की शिकायत महावीर नगर थाने में दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS