Home » राजस्थान » जिला कलक्टर के निर्देश पर रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई

जिला कलक्टर के निर्देश पर रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई

न्यूज इन राजस्थान जयपुर(सुनील शर्मा) जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर बुधवार को जिला रसद कार्यालय द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रिफीलिंग का पर्दाफाश किया है।

जिला रसद अधिकारी त्रिलोकचंद मीणा ने बताया कि प्रवर्तन अधिकारी अरविंद सिंह शेखावत के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ते ने बजाज नगर स्थित एक दुकान में छापा मारा।टीम ने मौके से 5 किलो की क्षमता के 13 छोटे गैस सिलेंडर सहित कुल 22 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किये।

इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रवर्तन दल ने मौके से 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटे भी जब्त किये हैं।कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी गौरा मीणा एवं प्रवर्तन निरीक्षक सुनीता चौधरी भी प्रवर्तन दल में शामिल रहीं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान