Home » राजस्थान » *नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

*नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

न्यूज इन राजस्थान जयपुर(सुनील शर्मा) नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने कच्ची बस्ती की कन्याओं के पैर धोकर उनका आशीर्वाद लेते हुए अपना जन्मदिन मनाया।साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के उद्देश्य से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन भी किया।इससे पहले मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री सहित भाजपा के नेताओं ने महापौर को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामना संदेश भेजें। वहीं घर पर शुभकामनाएं देने पहुंचे समर्थकों और कार्यकर्ताओं को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर महापौर ने एक पौधा भेंट करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।

कच्ची बस्ती में रहने वाली और कचरा बीनने वाली बच्चियों के पैरों को गुलाब की पंखुड़ियां से युक्त पानी से धोते हुए उन्हें नए कपड़े देकर मेयर ने कन्याओं का आशीर्वाद लिया।साथ ही हाथ पर कलावा बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया।वहीं बच्चों ने संस्कृत और हिंदी में महापौर को जन्मदिन की बधाइयां दी। साथ ही राष्ट्रभक्ति गीतों से समा बांधा। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि कचरा बीनने वाले बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने वाली विमला कुमावत के निर्देशन में चल रहे सेवा भारती के स्कूल में जन्मदिन मनाया।यहां अनाथ बच्चों के लिए निशुल्क छात्रावास भी संचालित है।महापौर ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र पर प्राप्त खिलौने और किताबें वितरित कर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किय।

इस दौरान महापौर सौम्या गुर्जर ने बताया कि इससे पहले उन्होंने गौ माता की पूजा कर गो संरक्षण का संकल्प लिया इसके बाद सांगा बाबा के दर्शन कर जयपुर की संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इसके साथ ही हर काम की निर्विघ्न पूर्णता हो इस उद्देश्य से मोती डूंगरी गणेश जी का आशीर्वाद लिया इसके बाद गोविंद देव जी मंदिर में भी दर्शन किए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS