जयपुर में परिचित युवक के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से काम के बहाने मिलने के बुलाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। अश्लील फोटोज को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। मुहाना थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मुहाना) मदन लाल कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया सांगानेर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि आरोपी के परिचित होने के कारण वह उसके जानती है। परिचित होने के कारण आरोपी से बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि करीब 4 महीने पहले आरोपी ने बातचीत के दौरान काम के बहाने मिलने मुहाना मंडी बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की।
विरोध करने पर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। अपने मोबाइल में अश्लील फोटोज खींच ली। अश्लील फोटोज को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।






