Home » राजस्थान » श्री नहर गणेश मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव:भगवान को लगाया हलवा, चूरमा को भोग, भजन संध्या में शास्त्रीय कलाकारों ने दी प्रस्तुति

श्री नहर गणेश मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव:भगवान को लगाया हलवा, चूरमा को भोग, भजन संध्या में शास्त्रीय कलाकारों ने दी प्रस्तुति

ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित श्री नहर गणेशजी मंदिर में बुधवार को पौष बड़ा महोत्सव और भजन संध्या का आयोजन भक्तिभाव से सम्पन्न हुआ। मंदिर महंत पं. जय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और मंगला आरती से हुई। इसके बाद भगवान को नवीन वस्त्र और साफा धारण करवाया गया। सुबह 7:15 बजे बालभोग आरती हुई।

पं. जय शर्मा ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे से पौषबड़ा झांकी के लिए पट खोले गए। झांकी में भगवान गणेश को दाल के बड़े, आटे के पुए, सूजी का हलवा, चूरमा, सब्जी, पूड़ी और चटनी का भोग अर्पित किया गया। भक्तजन दोपहर 2:15 बजे से देर रात तक झांकी दर्शन कर सके। शाम 5:00 बजे से भक्तों को प्रसाद स्वरूप पौषबड़ा भोग वितरित किया गया।

श्री नहर गणेशजी मंदिर में सजाई गई पौष बड़ा झांकी
श्री नहर गणेशजी मंदिर में सजाई गई पौष बड़ा झांकी

महंत पं. जय शर्मा ने बताया कि शाम को आरती के पश्चात भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें देश के प्रसिद्ध शास्त्रीय और उपशास्त्रीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायन में गोपाल सिंह राठौड़, प्रहलाद गुर्जर, सावरमल कथक, आकांक्षा रावल, सुरभि चतुर्वेदी, राजन, महेंद्र खींची और भानू ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। वाद्य कलाकारों में दिनेश खींची, दिलशाद, विजय बानेट, अंबालाल, संदीप सोनी और संजीव शर्मा शामिल रहे। मंच संचालन राजेश आचार्य, आर.डी. अग्रवाल और शोभाचंदर पारीक ने किया।

पं. जय शर्मा ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए और भगवान गणेश के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस अवसर ने भक्तों को भक्ति और आनंद के क्षण प्रदान किए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS