Home » राजस्थान » हॉस्पिटल में भर्ती बुजुर्ग, पीछे से घर में हुई चोरी:जयपुर में लाखों के गहने और कैश चोरी कर ले गए बदमाश, पत्नी को टूटे मिले लॉक

हॉस्पिटल में भर्ती बुजुर्ग, पीछे से घर में हुई चोरी:जयपुर में लाखों के गहने और कैश चोरी कर ले गए बदमाश, पत्नी को टूटे मिले लॉक

जयपुर के एक सूने मकान में घुसे बदमाश लाखों रुपए के गहने-कैश चोरी कर ले गए। हॉस्पिटल में एडमिट बुजुर्ग पति की देखरेख के दौरान पीछे से लॉक तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दो दिन बाद जरूरत का सामान लेने घर पहुंचने पर पत्नी को चोरी का पता चला। शिप्रापथ थाने में बुजुर्ग पीड़िता ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

एएसआई राजाराम ने बताया- जादौन नगर शिप्रापथ निवासी डॉ. रमा गोयल (69) ने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 5 जनवरी को उनके पति डॉ. यशपाल गोयल की तबीयत खराब होने पर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था। इमरजेंसी में एडमिट होने के कारण दो दिन तक पत्नी रमा भी उनके साथ ही देखरेख में लगी रही।

सामान बिखरा मिला

7 जनवरी को जरूरत का कुछ सामान लेने के लिए हॉस्पिटल से घर आई। घर लौटने पर मेन गेट से लेकर सभी कमरों के लॉक टूटे मिले। घर में सभी सामान के बिखरे होने के साथ अलमारी भी खुली मिली। अलमारी के लॉकर में रखे करीब 10 लाख के गहने और 1 लाख कैश गायब मिला। इसके साथ ही अन्य कीमती सामान व किराना सामान भी गायब था।

शिप्रापथ थाना पुलिस ने चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चोरी गए अन्य सामान की जानकारी हॉस्पिटल से पति को छुट्टी मिलने के बाद दे सकेंगी। शिप्रापथ थाना पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान