Home » राजस्थान » चोरी के आरोपियों का गांव में निकाला जुलूस:65 तोला सोना और 26 किलो चांदी की थी चोरी, ग्रामीणों ने लगाए पुलिस जिंदाबाद के नारे

चोरी के आरोपियों का गांव में निकाला जुलूस:65 तोला सोना और 26 किलो चांदी की थी चोरी, ग्रामीणों ने लगाए पुलिस जिंदाबाद के नारे

बूंदी के नैनवां क्षेत्र में एक जनवरी को हुई बड़ी चोरी का खुलासा करने के बाद पुलिस ने गुरुवार शाम को आरोपियों का गांव में जुलूस निकाला। चोरों ने दुगारी से 65 तोला सोना, 26 किलो चांदी और करीब साढ़े आठ लाख रुपए चोरी किए थे। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस चौकी से घटनास्थल तक आरोपियों को पैदल ले जाया गया, जहां घटना की पुष्टि करवाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जुलूस में शामिल हुए और उन्होंने पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस की विभिन्न टीमों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ा। वारदात में इस्तेमाल की गई कार और बाइक भी जब्त कर ली है। पुलिस अभी भी वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS