दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है. इसमें 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.
मुंडका से धर्मपाल को किरारी से राजेश गुप्ता को टिकट दिया गया है. मॉडल टाउन से कुंवर करन सिंह, पटेल नगर से कृष्णा तीरथ को टिकट दिया है. हरिनगर से प्रेम शर्मा, जनकपुरी से हरबनी कौर, विकासपुरी से जितेंद्र सोलंकी, नजफगढ़ से सुषमा यादव को टिकट दिया है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 90






