Home » राजस्थान » कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी,महिला की मौत:पति की हालत गंभीर, घर लौटते समय हुआ हादसा, आरोपी कार सवार फरार

कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी,महिला की मौत:पति की हालत गंभीर, घर लौटते समय हुआ हादसा, आरोपी कार सवार फरार

ससुराल से लौट रहे बाइक सवार दंपती को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जयपुर रेफर किया गया है। यह हादसा मंगलवार शाम 7:30 को चाकसू के टोंक रोड स्थित बड़ली मोड़ पर हुआ।

ASI दिनेश भट्ट ने बताया कि लक्ष्मण गुर्जर (58) अपनी पत्नी प्रेम देवी (55) के साथ ससुराल सांवलिया से अपने गांव बड़ली लौट रहे थे। इस दौरान जयपुर से टोंक की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती को चाकसू उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रेम देवी को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण गुर्जर को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। देर रात होने के कारण मृतका का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। पुलिस ने बताया कि बुधवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, घटना के बाद कार को छोड़कर आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines