Home » राजस्थान » जयपुर-कोटा समेत 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी:अजमेर, पाली सहित 7 से ज्यादा जिलों में बारिश से सर्दी बढ़ी

जयपुर-कोटा समेत 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी:अजमेर, पाली सहित 7 से ज्यादा जिलों में बारिश से सर्दी बढ़ी

जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, पाली, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में बुधवार को बारिश हुई। बारिश के कारण कई जिलों में सर्दी बढ़ गई है।

जयपुर में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की 16 जनवरी को छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

कोटा जिले में सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से पांचवीं क्लास तक के बच्चों की 18 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। कक्षा 6 से 12वीं तक की क्लास का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी ने इसका आदेश जारी किया है।

चित्तौड़गढ़ जिले में बारिश और सर्दी के अलर्ट को देखते हुए कलेक्टर आलोक रंजन ने कक्षा एक से 8 तक के स्टूडेंट्स की 16 और 17 जनवरी की छुट्‌टी घोषित कर दी है।

कोहरे और शीतलहर के चलते डीग जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में कलेक्टर उत्सव कौशल ने पहली से 8वीं क्लास तक के बच्चों की 16 से 18 जनवरी तक छुट्टी कर दी है।

जयपुर में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे रिमझिम बारिश हुई। सुबह से ही बादल लगा था।
जयपुर में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे रिमझिम बारिश हुई। सुबह से ही बादल लगा था।

जयपुर में सुबह से धूप-छांव का खेल चल रहा था। दोपहर करीब 12:30 बजे जयपुर में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद करीब दो बजते-बजते रिमझिम बारिश शुरू हो गई। करीब ढाई बजते-बजते राजधानी में झमाझम बारिश शुरू हो गई।

बुधवार दोपहर में जयपुर के मालवीय नगर, JLN मार्ग, रिद्धि-सिद्धि, गोपालपुरा, परकोटे सहित तमाम इलाकों में बारिश हुई।
बुधवार दोपहर में जयपुर के मालवीय नगर, JLN मार्ग, रिद्धि-सिद्धि, गोपालपुरा, परकोटे सहित तमाम इलाकों में बारिश हुई।
तस्वीर जयपुर में त्रिमूर्ति सर्किल की है। दोपहर करीब 2 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद तापमान में गिरावट आई है।
तस्वीर जयपुर में त्रिमूर्ति सर्किल की है। दोपहर करीब 2 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद तापमान में गिरावट आई है।

दूसरी ओर, कोहरे के कारण अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में सुबह करीब साढ़े आठ बजे 12 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। इसके बाद 2 ट्रकों में आग लग गई। ट्रक में सवार दो लोग घायल भी हुए हैं। ड्राइवर्स ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे के बाद ट्रक पूरी तरह जल गया।
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे के बाद ट्रक पूरी तरह जल गया।

कोटा में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। 10 बजे करीब 10 मिनट के लिए हल्की बारिश हुई। भीलवाड़ा में भी सुबह से ही बादल छाए हुए थे। करीब 11:15 बजे 10 मिनट के लिए बरसात हुई।

कोटा में बुधवार सुबह करीब 10 बजे मौसम बदला और रिमझिम बारिश होने लगी।
कोटा में बुधवार सुबह करीब 10 बजे मौसम बदला और रिमझिम बारिश होने लगी।
अजमेर के केकड़ी में बुधवार दोपहर करीब एक बजे 10 मिनट के लिए हल्की बारिश हुई।
अजमेर के केकड़ी में बुधवार दोपहर करीब एक बजे 10 मिनट के लिए हल्की बारिश हुई।
पाली के बाली कस्बे व आसपास के क्षेत्र में बुधवार दोपहर पौने 2 बजे करीब 15 मिनट हल्की बारिश हुई।
पाली के बाली कस्बे व आसपास के क्षेत्र में बुधवार दोपहर पौने 2 बजे करीब 15 मिनट हल्की बारिश हुई।
भीलवाड़ा में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। करीब सवा ग्यारह बजे हल्की बरसात हुई।
भीलवाड़ा में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। करीब सवा ग्यारह बजे हल्की बरसात हुई।

कपासन (चित्तौड़गढ़) और आसपास के क्षेत्र में बुधवार सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई थी। इसके बाद बादल छाए और 10:15 बजे पांच मिनट तक तेज बारिश हुई। दोपहर करीब 12 बजे तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। अभी भी बादल छाए हुए हैं।

चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में बुधवार दोपहर सवा दो बजे करीब 5 मिनट बारिश हुई। सुबह से ही बादल छाए हुए थे।
चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में बुधवार दोपहर सवा दो बजे करीब 5 मिनट बारिश हुई। सुबह से ही बादल छाए हुए थे।
चित्तौड़गढ़ के कपासन और आसपास के इलाकों में सुबह से कोहरा था। करीब सवा दस बजे तेज बारिश हुई।
चित्तौड़गढ़ के कपासन और आसपास के इलाकों में सुबह से कोहरा था। करीब सवा दस बजे तेज बारिश हुई।
सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) में कोहरे के कारण बुधवार सुबह एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियां टकरा गईं। इस दौरान 2 ट्रकों में आग लग गई।
सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) में कोहरे के कारण बुधवार सुबह एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियां टकरा गईं। इस दौरान 2 ट्रकों में आग लग गई।

अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर 2 ट्रकों में आग लगी सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) क्षेत्र के ठेठार गांव के पास बीकानेर की ओर जा रहे ट्रक के पीछे कंटेनर ने टक्कर मार दी। ट्रक में लकड़ी के फट्टे लोड थे। टक्कर के बाद कंटेनर के केबिन में आग लग गई। धीरे-धीरे लकड़ी तक आग पहुंच गई। इसको देख ट्रकों के ड्राइवर केबिन से कूद गए। इस दौरान पीछे से आ रहे एक के पीछे एक अन्य वाहन भी टकराते गए। इनमें 8 ट्रक, 3 छोटे वाहन और 1 NHAI की गाड़ी शामिल है। घटना की सूचना के बाद पीलीबंगा (हनुमानगढ़), राजियासर, हनुमानगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों घायलों को पीलीबंगा के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

तस्वीर टोंक के जयपुर-कोटा फोरलेन की है। बुधवार सुबह पूरे जिले में कोहरा छाया रहा। गाड़ियां हेडलाइट ऑन कर चलानी पड़ीं।
तस्वीर टोंक के जयपुर-कोटा फोरलेन की है। बुधवार सुबह पूरे जिले में कोहरा छाया रहा। गाड़ियां हेडलाइट ऑन कर चलानी पड़ीं।

मकर संक्रांति पर साफ रहा था मौसम राजधानी जयपुर में कल मकर संक्रांति पर सुबह 8 बजे से आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप रही। दिन में हल्की हवा चलने से लोगों ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। जयपुर में कल न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दौसा में सबसे ज्यादा तापमान कल राजस्थान में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दौसा जिले में दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 23.4, चित्तौड़गढ़ में 22.8, धौलपुर में 22.6, जालोर में 22.7, जैसलमेर में 21.5, जोधपुर में 21.8, बीकानेर में 17.4, चूरू में 19.2, अजमेर में 20.5, सीकर में 19, कोटा में 20.7 और उदयपुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अलवर शहर में घना कोहरा छाया रहा। गाड़ियां पार्किंग लाइट ऑन कर चल रही थीं।
अलवर शहर में घना कोहरा छाया रहा। गाड़ियां पार्किंग लाइट ऑन कर चल रही थीं।

अगले दो सप्ताह तक सर्दी से राहत नहीं मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राजस्थान में लोगों को तेज सर्दी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है। अगले 12 से 15 दिन तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे थोड़ा नीचे रह सकता है। वहीं 22-23 जनवरी को एक और हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिर्स्टबेंस आने की संभावना है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS