Home » राजस्थान » कोटा में रिटायर्ड-फौजी ने पत्नी के सामने गोली-मारकर किया सुसाइड:बेटी के साथ टेनिस खेलकर आए थे घर, रिवॉल्वर हाथ में लेकर देख रहे थे टीवी

कोटा में रिटायर्ड-फौजी ने पत्नी के सामने गोली-मारकर किया सुसाइड:बेटी के साथ टेनिस खेलकर आए थे घर, रिवॉल्वर हाथ में लेकर देख रहे थे टीवी

कोटा में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी के सामने रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वह ड्रॉइंग रूम में अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर हाथ में लेकर टीवी देख रहे थे। गोली की आवाज सुनकर सामने रसोई में खाना बना रही पत्नी दौड़कर आई। पड़ोसियों के साथ घायल पति को निजी हॉस्पिटल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला बुधवार शाम करीब 6 बजे उद्योग नगर के प्रेम नगर अफोर्डेबल इलाके का है।

उद्योग नगर थाने के एएसआई सूरजमल ने बताया- रिटायर्ड फौजी अरविंद सिंह जाट (45) के पास लाइसेंस की रिवॉल्वर थी। उसी से खुद को गोली मारी है। सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है।

घटना के समय घर में पत्नी के अलावा बेटी भी थी। बेटा टेनिस खेलने गया था। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के बगराई कला गांव के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर अरविंद सिंह का भाई मथुरा (यूपी) से कोटा आया। एमबीएस हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

बच्चों के साथ टेनिस खेलकर आए थे पड़ोसी जितेंद्र सिंह ने बताया- अरविंद सिंह का परिवार पिछले 8 साल से यहां रह रहा है। उनकी बेटी साक्षी (19) कॉलेज में है। बेटा अनिकेत 11वीं क्लास में पढ़ता है। आर्मी से रिटायर होने के बाद बच्चों की पढ़ाई के लिए वे कोटा आ गए थे। फिलहाल कोटा में एक निजी स्कूल में डायरेक्टर के गनमैन थे। परिवार में तनाव या फाइनेंशियल तंगी जैसा कुछ नहीं था।

पड़ोसी ने बताया- अरविंद सिंह बुधवार शाम ड्यूटी से आए थे। उसके बाद अपार्टमेंट की बिल्डिंग के पास ग्राउंड में अपने बच्चों के साथ टेनिस खेला था। टेनिस खेलने के बाद वे घर आए और पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा। इसके बाद ड्रॉइंग रूम में उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर हम उनके घर पहुंचे और निजी हॉस्पिटल लेकर गए। लेकिन, उनकी जान नहीं बच सकी।

टीवी देखते-देखते मारी गोली पड़ोसी अजय सिंह ने बताया- टेनिस खेलने के बाद अरविंद सिंह और उनकी बेटी घर आ गए थे। बेटा ग्राउंड में खेल रहा था। पता चला है कि उन्होंने बेटी से टीवी चलाने को कहा था। टीवी चलाने के बाद बेटी कमरे में चली गई और वे ड्रॉइंग रूम में बैठे रहे। सामने रसोई में उनकी पत्नी रेणु देवी खाना बना रही थीं। पत्नी ने देखा कि अरविंद सिंह ने रिवॉल्वर सिर पर लगा रखी है। यह देखकर उन्होंने टोका और कहा- इसे रख दो, चल जाएगी। इतने में गोली चल गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।