Home » राष्ट्रीय » महाकुंभ के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू:रवि किशन ने कहा- राहुल-प्रियंका आएं, 75 साल में सबसे साफ पानी

महाकुंभ के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू:रवि किशन ने कहा- राहुल-प्रियंका आएं, 75 साल में सबसे साफ पानी

महाकुंभ का आज 8वां दिन है। दोपहर 12 बजे तक 38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 8.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में ट्रैफिक प्लान बदला है। अब पूरे महाकुंभ के दौरान वाहनों का मेला क्षेत्र में प्रवेश बंद रहेगा। वाहनों को शहर और मेला क्षेत्र के बाहर पार्किंग में पार्क करना पड़ेगा

संगम घाट पूरी तरह से सोमवार सुबह भर गया। मेला प्रशासन की तरफ से लगाई गई LED स्क्रीन पर श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी दी गई। श्रद्धालुओं को स्नान करने में कोई दिक्कत न हो, इसलिए अपील की गई कि दूसरे घाटों पर जाएं।

महाकुंभ में ‘रीलबाजों’ की बढ़ती संख्या पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- महाकुंभ अपने मकसद से भटक रहा है, वहां REEL के लिए नहीं, रियल के लिए जाएं।

भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा- विपक्षियों को भी महाकुंभ आना चाहिए और स्नान करना चाहिए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी जाना चाहिए। इतना साफ जल तो 75 साल में नहीं था।

मेले में रविवार शाम भीषण आग से गीता प्रेस के 180 कॉटेज जलकर राख हो गए। गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने दावा किया कि बाहर से चिंगारी आई, तभी आग लगी। आग के कारणों की जांच मजिस्ट्रेट ने शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines