शहर में 33 दिनों में अब तक आठ गाड़ियां चोरी हो चुकी हैं। ये गाड़ियां रामनगरिया, चित्रकूट, मुरलीपुरा, अशोक नगर और आदर्श नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई हैं। 22 जनवरी को करधनी थाने में क्रेटा कार चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार चोरी की घटना मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि शिकायत अशोक बब्बर निवासी हनुमान वाटिका- ए गोकुलपुरा कालवाड़ रोड ने दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि 21 जनवरी की रात को 11 बजे घर के बाहर कार खड़ी की थी, जो अगले दिन गायब थी।
कार का कांच तोड़कर अंदर घुसते हैं बदमाश
- सभी कार चोरी के मामलों में वारदात को अंजाम देने का तरीका एक जैसा है। कार में घुसने के लिए बदमाश साइड का कांच तोड़ते हैं, उसके बाद सिस्टम बाईपास कर कार चोरी कर फरार हो जाते हैं। यह गैंग लगातार शहर से कार चोरी की वारदात कर रही है, लेकिन पुलिस अभी तक एक भी चोर को नहीं पकड़ पाई है।
- रामनगरिया थाने में 22 दिसंबर को महादेव नगर जगतपुरा निवासी महेन्द्र सिंह पंवार ने भी हैरियर कार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
- चित्रकूट थाने में 7 जनवरी को हैरियर कार चोरी की शिकायत विजय अग्रवाल ने दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि कार घर के बाहर चित्रकूट स्कीम रोड अजमेर रोड पर 6 जनवरी को खड़ी की थी, जिसे चोर ले गए।
- अशोक नगर थाने में सीकर हाल जयपुर सी-स्कीम निवासी पृथ्वी सिंह शेखावत ने दर्ज कराया थी। 15 जनवरी की रात 8:10 बजे घर के बाहर गाड़ी खड़ी की थी। सुबह गाड़ी को संभाली तो नहीं मिली।
- मुरलीपुरा थाने में 13 आजाद पथ सिंधु नगर निवासी गजानंद मीणा ने 18 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उनके घर से 15 और 16 जनवरी की रात को दो कार चोरी हो गई।
- आदर्श नगर थाने में एसएमएस अस्पताल में डीएम कर रहे डॉक्टर गुरजीत सिंह ने कार चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। गुरजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्होंने हैरियर गाड़ी 19 जनवरी की रात 10 बजे राजापार्क की गली नंबर 3 में मकान के बाहर खड़ी की थी, जो चारी हो गई।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 59





