Home » राजस्थान » घर में घुसकर 15 बदमाशों ने की मारपीट-पैर तोड़े VIDEO:कार की टक्कर से गेट गिराया; प्लाट मालिक को किडनैप कर खेत में ले गए

घर में घुसकर 15 बदमाशों ने की मारपीट-पैर तोड़े VIDEO:कार की टक्कर से गेट गिराया; प्लाट मालिक को किडनैप कर खेत में ले गए

प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से एक हिस्ट्रीशीटर और उसके 15 साथियों ने प्लाट मालिक के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद कैंपर कार में डालकर खेत में ले गए। वहां रॉड से हमला कर दोनों पैर तोड़ दिए। घटना गुरुवार सुबह 11 बजे झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे की ढाका की ढाणी में हुआ। घटना का वीडियो सामने आया है।

एसपी शरद चौधरी ने बताया- नवलगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर बंटी उर्फ गजेंद्र और उसके साथियों ने प्लाट मालिक धर्मेंद्र के घर का मेन कैंपर कार की टक्कर से तोड़ा। फिर घर में घुसकर तोड़फोड़ की। 40 हजार रुपए छीनने के भी आरोप लगे हैं। धर्मेंद्र को आरोपी कैंपर में डालकर नजदीक खेत में ले गए। वहां उसके दोनों पैर तोड़ दिए।

बदमाशों ने प्लाट मालिक के साथ मारपीट कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए।

गुरुवार को नवलगढ़ थाने में जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। धर्मेंद्र और बंटी के बीच एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने बंटी पर 10 हजार का इनाम रखा है। अन्य आरोपियों शिवांशु पर 5 हजार और विकास पर 2500 रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है।

पीड़ित बोला- 40 लाख में खरीदा था प्लाट

पीड़ित धर्मेंद्र (27) पुत्र प्यारेलाल ने बताया- मैंने कुछ दिन पहले नवलगढ़ निवासी सुनील से गणेशपुरा इलाके में एक प्लाट 40 लाख रुपए में खरीदा था। इस पर बंटी कब्जा करना चाहता था। गुरुवार सुबह 11 बजे चाचा सुरेंद्र का फोन आया। कहा- घर के बाहर इतनी सारी गाड़ियां क्यों खड़ी हैं?

घर के सदस्यों ने खिड़की से बदमाशों का वीडियो बनाया। एक बदमाश ने सरिए से वीडियो बना रहे सदस्य पर हमले की कोशिश की।
घर के सदस्यों ने खिड़की से बदमाशों का वीडियो बनाया। एक बदमाश ने सरिए से वीडियो बना रहे सदस्य पर हमले की कोशिश की।

मैंने खिड़की से बाहर देखा तो वहां 5 कैंपर और एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी। बंटी ने कैंपर से घर का मेन गेट तोड़ दिया। करीब 15 लोग घर में घुस आए। शिवांशु ढाका ने मुझ पर लोहे के पाइप और सरिए से हमला कर दिया। एक आरोपी विकास ने बेड पर रखे 40 हजार रुपए उठा लिए।

बदमाशों ने मकान के शीशे, खिड़की, गेट, वाशिंग मशीन, मोटरसाइकिल, पानी टंकी, बाथरूम का गेट को तोड़ दिया। फिर वे मुझे उठाकर कैंपर में डाल कर खेत में ले गए। वहां रॉड से हमला कर मेरे दोनों पैर तोड़ दिए। वारदात में बंटी, शिवांशु, विकास, अमित, संजय धींवा, युवराज राजपूत, अनुराग भामू और मनोज जांगिड़ समेत अन्य लोग शामिल थे।

मारपीट के बाद बदमाश मुझे खटीकन प्याऊ के पास फेंक कर चले गए। परिजन मुझे नवलगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से सीकर रेफर कर दिया गया।

पैर तोड़ने के बाद बदमाश युवक को वहीं फेंक गए। जिसे नवलगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पैर तोड़ने के बाद बदमाश युवक को वहीं फेंक गए। जिसे नवलगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पिछले महीने भी गेट तोड़कर प्लाट में घुसे थे

पुलिस ने बताया- दिसंबर 2024 में नवलगढ़ के वार्ड 5 निवासी सुनील कुमार जोशी ने जमीन पर कब्जा करने को लेकर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सुनील ने नवलगढ़ निवासी बंटी, भंवरलाल व सुशील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी उसके प्लाट का लोहे का गेट तोड़कर घुस गए थे। यह प्लाट नवलगढ़ के गणेशपुरा इलाके में है।

आरोपी बंटी और कुछ अन्य ने दिसंबर में भी एक प्लाट का गेट कैंपर से तोड़ा था।
आरोपी बंटी और कुछ अन्य ने दिसंबर में भी एक प्लाट का गेट कैंपर से तोड़ा था।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान