Home » राजस्थान » बस-कार की भिड़ंत में मां-बेटी समेत तीन की मौत:गाड़ी में बुरी तरह फंसे, पानी मांगते रहे; लोग लेकर पहुंचे, तब तक जान निकली

बस-कार की भिड़ंत में मां-बेटी समेत तीन की मौत:गाड़ी में बुरी तरह फंसे, पानी मांगते रहे; लोग लेकर पहुंचे, तब तक जान निकली

बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर प्राइवेट बस और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार सवारों को बाहर निकालने के गाड़ी को काटा गया। हादसा श्रीडूंगरगढ़ के पास स्थित कीतासर गांव में शुक्रवार सुबह हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- हादसे के बाद कार सवार पानी मांग रहे थे। लोग पानी की बोतल लेकर गए, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार- बस जयपुर जा रही थी। कार बीकानेर की ओर आ रही थी। दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार लोग गाड़ी में फंस गए। कार को काटकर उन्हें बाहर निकाला। हालांकि जब तक आगे की सीट पर बैठी महिला राजीयासर निवासी बाला कंवर पत्नी गिरधारी सिंह और ड्राइवर पडिहारा निवासी आरिफ की मौत हो चुकी थी। वहीं युवती बुली कंवर पुत्री गिरधारी सिंह गंभीर घायल हो गई। उसे श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
बस बीकानेर से जयपुर की ओर आ रही थी। कार सवार बीकानेर जा रहे थे।
बस बीकानेर से जयपुर की ओर आ रही थी। कार सवार बीकानेर जा रहे थे।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।