Poola Jada
Home » राजस्थान » सैलानियों को परेशान करते 3 लपके पकड़े:कमीशन के लालच में होटलों में ले जा रहे थे, ऑपरेशन वेलकम के तहत हुई कार्रवाई

सैलानियों को परेशान करते 3 लपके पकड़े:कमीशन के लालच में होटलों में ले जा रहे थे, ऑपरेशन वेलकम के तहत हुई कार्रवाई

जैसलमेर पुलिस ने ऑपरेशन वेलकम के तहत तीन लपकों को गिरफ्तार किया है। तीन लपके सैलानियों का पीछा कर उनको अपने होटलों में ले जाने के लिए परेशान कर रहे थे। शहर कोतवाली पुलिस ने इशाक खान, भाय खान और मुख्तार खान को पकड़ा। शहर कोतवाल प्रेम दान ने बताया कि पर्यटन सीजन में शहर में सैलानियों का आना जारी है। ऐसे में कमीशन पर अपने होटलों में ले जाने के लिए लपके भी सक्रिय हैं।

कमीशन पर होटल में ले जाने के लिए करते हैं परेशान

एसएचओ प्रेमदान ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने 3 लपकों को सैलानियों का पीछा कर उनको विजिटिंग कार्ड दिखाकर अपनी होटलों में ले जाने के लिए परेशान करते देखा। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ा। पकड़ने के दौरान जानकारी में आया कि ईशाक पुत्र सफिये खान निवासी हसन का गांव हासुवा पुलिस थाना सदर, भाय खान पुत्र आड़त खान निवासी ईसानियों का गांव हाबूर, और मुख्तार खान पुत्र यार मोहम्मद निवासी तिबनसर, लपके हैं और कमीशन के चक्कर में सैलानियों को होटलों में कमरे दिलाते हैं। ऐसे में कई बार सैलानियों के साथ ठगी भी होती है। तीनों तीनों से पूछताछ की जा रही है।

एसएचओ प्रेम दान ने बताया कि जिले में पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही एसपी जैसलमेर के निर्देशन में जिले में ऑपरेशन वेलकम अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत एसपी जैसलमेर सुधीर चौधरी द्वारा थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली जैसलमेर, सम एवं प्रभारी डीएसटी को विशेष दिशा-निर्देश देकर लपकों के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS