Home » राजस्थान » CA सुमित के घर से 15 करोड़ कैश:करीब 7 किलो से अधिक सोना, कच्ची पर्ची, दस्तावेज का जखीरा, पूरी रात से जांच

CA सुमित के घर से 15 करोड़ कैश:करीब 7 किलो से अधिक सोना, कच्ची पर्ची, दस्तावेज का जखीरा, पूरी रात से जांच

त्रेहान बिल्डर के CA सुमित गुप्ता के अपना घर शालीमार आवास से करीब 15 करोड़ रुपए का कैश और 7 किलो से अधिक सोना जब्त हुआ है। इनकम टैक्स की 23 टीम गुरुवार सुबह 7 बजे एक साथ अलवर, भिवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद में पहुंची। अलवर शहर में अपना घर शालीमार के सहयोगी पार्टनर अशोक सैनी, बिल्डर कुलदीप कालरा और सीए सुमति के अलग-अलग ठिकानों पर कार्यवाही की गई। सबसे अधिक नकदी सीएम सुमित के घर करीब 15 करोड़ रुपए कैश और 7 से 10 किलो के आसपास सोना मिला है। रात भर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जांच में लगे रहे। यहां से दस्तावेज भी खूब मिले हैं। कच्ची पर्चियां भी जब्त की हैं। सीए सुमित के घर के बाहर BMW कार भी खड़ी है। दो मंजिला मकान है। आयकर विभाग की टीम के 10 अधिकारी व कर्मचारी रात भर से मकान के अंदर हैं।

ये सीए सुमित का अपना घर शालीमार में है मकान। बाहर आईटी की टीम के वाहन।
ये सीए सुमित का अपना घर शालीमार में है मकान। बाहर आईटी की टीम के वाहन।

ग्रुप से जुड़े लोगों के घरों और ऑफिस में भी कार्रवाई

अलवर शहर में त्रेहान होम डवलपर के साथ काम करने वाले अलवर निवासी अशोक सैनी, कुलदीप कालरा और सीए सुमित के घर टीमों ने दबिश दी। अलवर शहर में टेल्को चौराहे से आगे तिजारा रोड पर त्रेहान ग्रुप की सबसे बड़ी अपना घर शालीमार आवासीय सोसायटी है। इसी इलाके में बड़ी संख्या में प्लाट भी काटे गए है। वहीं त्रेहान ग्रुप के अलवर ऑफिस पर भी बड़ी टीम है। सब जगहों से त्रेहान ग्रुप के कामकाज की फाइलों को ढूंढ़ा गया है।

ये त्रेहान ग्रुप का मॉल है। जहां रात भर से तीन टीमें जांच में लगी है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।
ये त्रेहान ग्रुप का मॉल है। जहां रात भर से तीन टीमें जांच में लगी है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।

अफसरों ने बताया कि 22 से अधिक टीम

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रुप के अलग-अलग ठिकानों पर जांच करने वाली करीब 23 से अधिक टीम हैं। एक टीम में 4 से 5 अधिकारी हैं। पुलिस अलग है। इस तरह चार से पांच जगहों पर इनकम टैक्स के करीब 100 अधिकारी व कर्मचारी एक साथ रेड डालने पहुंचे थे। जयपुर आयुक्तालय से भी अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मंगवाया गया था। इसके अलावा जोधपुर और श्रीगंगानगर से भी अलग-अलग टीमें आई हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS