Home » राजस्थान » SMS के आयुष्मान टॉवर में लगी आग:बेसमेंट में लिफ्ट की वैल्डिंग के दौरान कचरे में लगी थी आग,लिफ्ट के रास्ते धुआ हाईट पर पहुंचा

SMS के आयुष्मान टॉवर में लगी आग:बेसमेंट में लिफ्ट की वैल्डिंग के दौरान कचरे में लगी थी आग,लिफ्ट के रास्ते धुआ हाईट पर पहुंचा

जयपुर के SMS अस्पताल परिसर में बन रहे आयुष्मान टावर में आज एकाएक धुआ निकलने लगा। टावर से धुआ आने पर लोगों ने दमकल को सूचना दी जिस पर घाटगेट से दमकल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बेसमेंट में लगी आग को कंट्रोल किया। टॉवर में आग लगने से उठा धुआ करीब 2 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। अस्पताल प्रशासन ने अभी तक आग लगने के कारणों पर कोई जानकारी नहीं दी हैं।

दमकल लेकर मौके पर पहुंचे LFM दीपक चंद ने बताया कि आयुष्मान टावर के बेसमेंट में लिफ्ट की वैल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान मौके पर रखा हुआ फाइबर ने आग पकड़ ली। जिस के बाद आग का धुआं लिफ्ट के रास्ते होता हुआ टावर के टॉप तक चला गया। जिस से लोगों को लगा की बिल्डिंग में बडी आग लग गई हैं। लेकिन आग बेसमेंट में लगी और वह भी कबाड़ में लगी थी। घाटगेट कंट्रोल रूम को सुबह 10.20 पर बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी मिली थी। जिस पर छोटी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और बेसमेंट में जाकर आग को कंट्रोल किया। आग का धुआं देख कर लग रहा था कि बड़ी आग लगी हैं। लेकिन आग बेसमेंट में कचरे और शीट में वैल्डिंग से लगी थी। बिल्डिंग का काम अभी जारी हैं। जहां पर ऐसी कोई वस्तु नहीं हैं जिस में आग लग सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।