Home » राजस्थान » सीकर में डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला:दोनों काे 20 फीट तक घसीटता ले गया; पहियों के नीचे फंस गए थे शव

सीकर में डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला:दोनों काे 20 फीट तक घसीटता ले गया; पहियों के नीचे फंस गए थे शव

डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि डंपर 20 फीट तक बाइक सहित दोनों को घसीटता ले गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पहियों के नीचे से शवों को निकाला गया। हादसा सीकर के खंडेला इलाके में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे का है।

खंडेला पुलिस थाने के एएसआई राजेश कुमार ने बताया- ढाणी गुमान सिंह सरकारी स्कूल के पास डंपर ने रॉन्ग साइड से आते हुए बाइक को टक्कर मारी। बाइक पर शंभुदयाल सैनी (50) पुत्र रामनाथ सैनी और उनकी पत्नी श्रवणी सैनी (44) थे। हादसे में दोनों ने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद डंपर के आगे के पहिए में फंसी बाइक। वहीं शव पीछे के पहियों में फंसे थे, जिन्हें निकालने में करीब एक घंटा लग गया।
हादसे के बाद डंपर के आगे के पहिए में फंसी बाइक। वहीं शव पीछे के पहियों में फंसे थे, जिन्हें निकालने में करीब एक घंटा लग गया।

डंपर के पहियों में फंसे थे शव एएसआई राजेश कुमार ने बताया- डंपर में मिट्‌टी भरी थी। ओवरलोड डंपर कोटड़ी से ढाणी गुमान सिंह की तरफ जा रहा था। बाइक सवार दंपती गुहला से ढाणी गुमान सिंह की तरफ आ रहे थे। सरकारी स्कूल के पास डंपर रॉन्ग साइड से आते हुए बाइक के सामने आ गया।

बाइक डंपर के नीचे आ गई। हादसे में डंपर के आगे के पहियों में बाइक फंस गई थी। जबकि पीछे के पहियों में बाइक सवार दंपती फंसे थे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल ले जाया गया।

महिला के मायके जा रहे थे पति-पत्नी पचलंगी के काटलीपुरा के रहने वाले थे। महिला के पीहर में कार्यक्रम था। ऐसे में दोनों कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ढुढानिया गांव जा रहे थे। वहां पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। शंभुदयाल सैनी हलवाई था। दंपती के दो बेटे और एक बेटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान