Home » राजस्थान » शादी का झांसा,दुष्कर्म,अश्ली वीडियो बनाकर मांगे पैसे:पीड़िता ने बजाज नगर थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेल कर पैसा मांगाने की रिपोर्ट दी

शादी का झांसा,दुष्कर्म,अश्ली वीडियो बनाकर मांगे पैसे:पीड़िता ने बजाज नगर थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेल कर पैसा मांगाने की रिपोर्ट दी

जयपुर के बजाज नगर थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना का मामला दर्ज किया हैं। पीड़िता की शिकायत पर बजाज नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए जांच बजाज नगर थाना सीआई ममता मीणा को दी गई हैं। पीड़िता ने रिपोर्ट दी हैं कि पानी निवासी दीपक सोलंकी ने उस के साथ पहले दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर उस के साथ महावीर नगर स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया। आरोपी ने उस दौरान उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया था। जिसे वह बार-बार उसे भेज कर ब्लैकमेल करता हैं। पीड़िता कई बार उसे वीडियो वायरल नहीं करने की एवज में पैसे भी दे चुकी हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अब उसे आए दिन ब्लैकमेल कर उसे धमका रहा हैं। पैसों की लिए वह उसे आए दिन फोन कर करे धमकाता हैं।

बजाज नगर थाना पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर युवती का मेडिकल कराया वहीं युवती के फोन पर आई थ्रेट फोन कॉल और अश्लील वीडियो की जांच की जा रही हैं। आरोपी दीपक सोलंकी के सम्भावित ठिकानों पर पुलिस टीम भेज कर पुलिस दबिश दे रही हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान