Home » राजस्थान » अजमेर में डॉक्टर को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; VIDEO:क्लिनिक में तोड़फोड़-लूटपाट की, कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश

अजमेर में डॉक्टर को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; VIDEO:क्लिनिक में तोड़फोड़-लूटपाट की, कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश

अजमेर में डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। आरोप है कि 7 से 8 युवकों-महिलाओं ने पहले जबरन क्लिनिक में तोड़फोड़ की, फिर सड़क पर दौड़ा लिया। डॉक्टर पर जानलेवा हमला किया। डॉक्टर ने अलवर गेट थाने में लूटपाट और कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत देकर धोखाधड़ी कर बीमार जानवर को बेचने का आरोप लगाया है।

आनंद नगर, वैशाली नगर निवासी डॉ. देवेंद्र सिंह (34) ने बताया कि उनका आदर्श नगर में पेट क्लिनिक है। 28 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे अपनी क्लिनिक पर बैठे थे। लाखन महावर और गौरी के साथ 7-8 युवक-महिला जबरन क्लिनिक में घुस गए और तोड़फोड़ की। आरोप है कि डॉ. देवेंद्र पर हमला भी कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

क्लिनिक के बाहर ही डॉक्टर पर हमला किया गया। यह घटनाक्रम क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
क्लिनिक के बाहर ही डॉक्टर पर हमला किया गया। यह घटनाक्रम क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

डॉक्टर बोला- पैर पर कार भी चढ़ा दी डॉक्टर ने बताया कि उसे जान से मारने की नीयत से कार भी उसके पैर पर चढ़ा दी। उसके ऑफिस में फ्रिज, ग्लास, इलेक्ट्रिक सर्जरी टेबल में तोड़फोड़ की गई। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। मैं अपनी जान बचाकर मुख्य सड़क पर भागा तब एक महिला ने गले से लगभग डेढ़ तोला सोने की चेन तोड़ ली। इसके साथ उसके ऑफिस के गल्ले से 45000 रुपए निकाल लिए गए। डॉक्टर ने इसकी शिकायत अलवर गेट थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीमार जानवर को धोखे से बेचने का आरोप अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार, कल्याणीपुरा निवासी गौरी पत्नी लखन की ओर से भी डॉक्टर देवेंद्र के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है। पीड़ित महिला नेबताया कि उनका एक डॉग था, जिसका इलाज डॉक्टर देवेंद्र के यहां चल रहा था। डॉक्टर के द्वारा लगभग 15 हजार रुपए लिए गए। इलाज में लापरवाही के कारण डॉग की मौत हो गई।

इसी क्लिनिक में तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया है।
इसी क्लिनिक में तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया है।

महिला का आरोप- डॉक्टर ने धारदार चीज से पति पर हमला किया महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर देवेंद्र ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उससे डॉग लेंगे तो डॉग को कुछ नहीं होगा। झांसे में आकर डॉग लेकर घर आ गए और 2 दिन बाद ही डॉग बीमार हो गया। जब डॉक्टर देवेंद्र के पास इलाज के लिए लेकर गए तो वहां दवाई देकर भेज दिया। लेकिन दूसरे दिन भी डॉग की तबीयत खराब हुई तो डॉक्टर को कॉल किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

सरकारी हॉस्पिटल में दिखाया तो पता चला कि डॉग को कोई वैक्सीन नहीं लगी हुई है। 28 जनवरी को डॉग की मृत्यु हो गई। जब डॉक्टर देवेंद्र से बातचीत करने उसके क्लिनिक पर गए और पैसे वापस देने पर कहा तो गाली गलौज शुरू कर दी। बाद में धारदार चीज से पति पर हमला कर दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान