Home » राजस्थान » बीजेपी ने 7 और जिलाध्यक्ष बनाए:अब तक 23 जिलों में हुआ निर्वाचन; 5 फरवरी तक होगा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव

बीजेपी ने 7 और जिलाध्यक्ष बनाए:अब तक 23 जिलों में हुआ निर्वाचन; 5 फरवरी तक होगा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव

बीजेपी ने मंगलवार को 7 जिलों में जिलाध्यक्षों का निर्वाचन किया। सभी जगह निर्विरोध तरीके से जिलाध्यक्ष चुने गए। अब तक बीजेपी में 23 जिलाध्यक्षों का निर्वाचन हो चुका है। संगठनात्मक दृष्टि से बीजेपी में 44 जिले हैं। अब बीजेपी को अगले तीन दिन में 21 जिलाध्यक्षों का निर्वाचन करना है। मंगलवार को चूरू, सीकर, पाली, जालोर, जैसलमेर, राजसमंद और बांसवाड़ा में जिलाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ।

संगठन चुनाव में एक महीने पीछे चल रही बीजेपी संगठन चुनावों में फिलहाल बीजेपी तय कार्यक्रम से एक महीने पीछे चल रही है। बीजेपी को 30 दिसंबर 2024 तक जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा करनी थी। इसके बाद 15 जनवरी तक प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन होना था। अब बीजेपी ने 31 जनवरी तक जिलाध्यक्ष और 5 फरवरी तक प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन करना तय किया है।

जैसलमेर में दलपत हिंगड़ा को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
जैसलमेर में दलपत हिंगड़ा को जिलाध्यक्ष बनाया गया।

दलपत हिंगड़ा बोले- पार्टी के मूल्यों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे जैसलमेर जिलाध्यक्ष चुने गए दलपत हिंगड़ा ने बताया- ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वे पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष बने हैं, इसलिए जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी मेहनत के साथ निभाएंगे और पार्टी के मूल्यों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

राजसमंद से जगदीश पालीवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया।
राजसमंद से जगदीश पालीवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया।

राजसमंद जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा- संगठन ने जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसको सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। पार्टी को सशक्त और मजबूत बनाएंगे।

जसराज राजपुरोहित को जालोर से भाजपा जिला अध्यक्ष घोषित किया।
जसराज राजपुरोहित को जालोर से भाजपा जिला अध्यक्ष घोषित किया।
बांसवाड़ा में पूंजीलाल गायरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया।
बांसवाड़ा में पूंजीलाल गायरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान