Home » राजस्थान » जयपुर से कुंभ स्नान के लिए गई महिला लापता:भगदड़ के दौरान पति का हाथ छूटा, मां को ढूंढने बेटा प्रयागराज के लिए रवाना

जयपुर से कुंभ स्नान के लिए गई महिला लापता:भगदड़ के दौरान पति का हाथ छूटा, मां को ढूंढने बेटा प्रयागराज के लिए रवाना

जयपुर से कुंभ स्नान करने गई सुप्यार मीणा (60) दो दिन से लापता हैं। जो पति दुर्गालाल मीणा के साथ कुंभ में गई थीं। 28 की सुबह हुई भगदड़ के बाद से गायब हैं। महिला के पति ने कुंभ के पास स्थित समुन्द्र कूप थाने में सुप्यार मीणा की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई हैं।

भांकरोटा में माधोराजपुरा के रहने वाले सुप्यार मीणा के बेटे राजेन्द्र मीणा ने बताया- माता-पिता गांव के लोगों के साथ कुंभ स्नान के लिए गए थे। मां सुप्यार मीणा और पिता दुर्गालाल मीणा 27 जनवरी को शाम को बस से कुंभ स्नान के लिए निकले थे। 28 की सुबह करीब साढ़े 4 बजे भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत और घायल होने की जानकारी आ रही थी। उसी दौरान सुप्यार मीणा का हाथ पति के हाथ से छूट गया। इसके बाद दुर्गालाल मीणा ने फोन कर के बेटे और उनकी मां के छूटने की जानकारी दी।

महिला का ढूंढने जयपुर से रवाना हुआ परिवार

दुर्गालाल मीणा ने संबंधित थाने में भी पत्नी के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने की बात की है। राजेन्द्र मीणा आज सुबह ही मां को कुंभ में सर्च करने के लिए जयपुर से निकल गए हैं। उस के साथ गांव और परिवार के लोग भी हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास