Home » राजस्थान » सीकर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों ने गाए गांधी-भजन:कलेक्टर बोले- अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को हमेशा याद रखा जाएगा

सीकर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों ने गाए गांधी-भजन:कलेक्टर बोले- अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को हमेशा याद रखा जाएगा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर सीकर कलेक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से शहीदी दिवस मनाया गया। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।

महात्मा गांधी के भजन गाए

पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेट परिसर में राम-नाम कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जाणे रे… रघुपति राघव राजा राम व साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल जैसे अनेक भजन गाए। इसके बाद अधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

मौन रखकर श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए।
मौन रखकर श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए।

कलेक्टर ने गांधी का जीवन परिचय दिया

कलक्टर मुकुल शर्मा ने कहा- आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 को अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सब उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके भारत में ‘अहिंसा’ के परिचय का बखान कर रहे हैं।

कलक्टर ने कहा कि महात्मा गांधी वह नेता थे, जिन्होंने कई सालों से भारतीय जनता पर ब्रिटिश उपनिवेशवाद की बेड़ियों से भारत को मुक्त कराया था, इसलिए बापू हमारे लिए हमेशा सम्मानीय रहेंगे। इस दौरान अनेक प्रशासन अधिकारियों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास