सीकरः महाकुंभ के उल्लास के बाद अब बाबा श्याम की नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ेगा. 28 फरवरी से 11 मार्च तक बाबा श्याम का फाल्गुनी लक्खी मेला आयोजित होगा. महाकुंभ की तर्ज पर प्रशासन की ओर से मेले का गूगल रुट तैयार किया जाएगा. गूगल रूट के क्यूआर कोड को सोशल मीडिया के साथ विभिन्न स्थानों पर चस्पा किया जाएगा.
भक्तों के आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो. इसके लिए AI की मदद भी ली जाएगी. मेले में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के श्याम दर्शन करने की संभावना जताई जा रही है. मेले में 150 के करीब भंडारे भी लगेंगे. वहीं मेले में वीआईपी दर्शनों की व्यवस्था पूरी तरह बंद रहेगी. श्याम मेले में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 84





