Home » राजस्थान » Road Accident: नदबई-कुम्हेर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत

Road Accident: नदबई-कुम्हेर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत

भरतपुर: नदबई-कुम्हेर सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई. सड़क हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर घायल हुआ है. मृतक युवक कुम्हेर के पडौला निवासी हरकेश सिंह व संजय सिंह थे.

सड़क हादसे में कन्हैया सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है. घायल युवक कन्हैया सिंह को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक नदबई रेलवे स्टेशन से बाइक पर तीनों युवक अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया. नदबई कुम्हेर सड़क मार्ग पर गांव गांगरौली के समीप ये हादसा हुआ.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।