Home » धर्म/संस्कृति » प्रयागराज हादसे पर प्रशासन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई

प्रयागराज हादसे पर प्रशासन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली: प्रयागराज हादसे पर प्रशासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि महाकुंभ में रात 1-2 बजे के बीच हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है. 25 लोगों की पहचान हो गई है और बाकी 5 की पहचान की जा रही है. करीब 60 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं.

डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा कि ज्यादा भीड़ होने की वजह से बेरिकेड्स टूटे गए थे और भीड़ ने दूसरी तरफ ब्रह्म मुहूर्त की डुबकी लगाने के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया. करीब 90 लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन दुर्भाग्य से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई.

इन 30 में से 25 की पहचान हो गई है और बाकी 5 की पहचान होनी बाकी है. इनमें 4 लोग कर्नाटक, 1 असम, 1 गुजरात से हैं. 36 लोगों का स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. फिलहाल स्थिति सामान्य है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास