Home » राष्ट्रीय » दिल्ली चुनाव अपडेट्स:AAP सांसद स्वाति मालीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, केजरीवाल के घर कूड़ा फेंकने गई थीं

दिल्ली चुनाव अपडेट्स:AAP सांसद स्वाति मालीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, केजरीवाल के घर कूड़ा फेंकने गई थीं

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मालीवाल दिल्ली में सफाई के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर कूड़ा फेंकने गई थीं।

इससे पहले स्वाति मालीवाल खुद फावड़े से लोडिंग ऑटो में कचरा भरकर अपने समर्थकों के साथ केजरीवाल के घर के पास पहुंची। उन्होंने फावड़ा उठाया और वहीं सारे कचरे गिराने लगी। इस दौरान पुलिस उन्हें चेतावनी देती रही कि सड़क पर कचरा न फैलाएं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

AAP ने सरकारी बंगले में काम करने वाले स्टाफ के लिए 7 गारंटियों का ऐलान किया

आम आदमी पार्टी ने सरकारी बंगले में काम करने वाले स्टाफ के लिए 7 गारंटी का ऐलान किया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इन गारंटियों की घोषणा की।

  1. सर्विस रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाया जाएगा।
  2. सरकारी स्टाफ कार्ड बनाया जाएगा।
  3. स्टाफ हॉस्टल बनाया जाएगा।
  4. EWS के दिल्ली सरकार के मकान मुहैया करवाए जाएंगे।
  5. कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मोबाइल मोहल्ला क्लिनिक लगाए जाएंगे
  6. कर्मचारियों के काम के घंटे, सैलरी पर कानून बनाया जाएगा।
  7. कर्मचारियों को 10 लाख का बीमा, 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, बेटी की शादी के लिए 1 लाख और इनके बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।