Home » राजस्थान » विधानसभा में किरोड़ी के मुद्दे पर जोरदार हंगामा-नारेबाजी:मुख्यमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगे, कानून मंत्री बोले- ये चोरों की जमात

विधानसभा में किरोड़ी के मुद्दे पर जोरदार हंगामा-नारेबाजी:मुख्यमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगे, कानून मंत्री बोले- ये चोरों की जमात

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के फोन टैपिंग के आरोपों पर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। शुक्रवार सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किरोड़ी के फोन टैपिंग का मुद्दा उठाया।

जूली ने कहा कि कैबिनेट मंत्री का फोन टैप हो रहा है। एक मंत्री, मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहा है। मुख्यमंत्री का इस्तीफा होना चाहिए। स्पीकर ने कहा कि पहले प्रश्नकाल चलने दीजिए।

इसके बाद नाराज कांग्रेस विधायकों ने वैल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। शुक्रवार को राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर बहस का अंतिम दिन है।

आज शाम को पहले नेता प्रतिपक्ष और फिर मुख्यमंत्री गवर्नर के अभिभाषण पर अपनी बात रखेंगे।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की टैपिंग पर चर्चा की मांग को स्पीकर वासुदेव देवनानी ने खारिज कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की टैपिंग पर चर्चा की मांग को स्पीकर वासुदेव देवनानी ने खारिज कर दिया।

कानून ने विपक्ष को बताया- चोरों की जमात

कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस विधायकों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह चोरों की जमात है। उन्होंने विपक्ष की नारेबाजी पर गलत बताया।

आज कांग्रेस विधायक काली पट्‌टी बांधकर सदन में पहुंचे हैं। फोन टैपिंग मामले को लेकर विपक्षी विधायक वैल में नारेबाजी करते रहे। उन्होंने वैल में सीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाए।

गुरुवार को कृषि मंत्री ने कहा कि जिन मुद्दों पर हम सत्ता में आए उन पर काम नहीं हो रहा है।
गुरुवार को कृषि मंत्री ने कहा कि जिन मुद्दों पर हम सत्ता में आए उन पर काम नहीं हो रहा है।

किरोड़ीलाल मीणा के आरोप- सरकार मेरी जासूस कर रही

कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने अपनी सरकार पर उनकी जासूसी करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को जयपुर के आमागढ़ मंदिर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने सरकार को घेरा। मीणा ने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं। पूर्व में गहलोत सरकार ने भी मेरे साथ ऐसा ही किया था, लेकिन मैंने सभी को चकमा दे दिया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास