Home » राजस्थान » जयपुर होकर चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें:15,19 और 16 फरवरी को श्रीगंगानगर से होगी रवाना, सीकर, रींगस, अलवर स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

जयपुर होकर चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें:15,19 और 16 फरवरी को श्रीगंगानगर से होगी रवाना, सीकर, रींगस, अलवर स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

महाकुंभ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन किया है, जिनमें दो ट्रेनें जयपुर होकर गुजरेंगी। ये ट्रेनें श्रीगंगानगर से बरौनी और कोलकाता के लिए चलाई जा रही हैं, जिनका मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि महाकुंभ मेले के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ये विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न स्टेशनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में एसी, स्लीवर और साधारण कोच की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

ये होगी ट्रेन

श्रीगंगानगर-बरौनी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन एक ट्रिप के लिए किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 04723, श्रीगंगानगर से 15 फरवरी 2025 को शाम 3:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। यहां से 3:40 बजे प्रस्थान कर यह ट्रेन 17 फरवरी को सुबह 9:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04724, 17 फरवरी को रात 11:00 बजे बरौनी से रवाना होगी और 19 फरवरी को रात 2:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से 3:00 बजे प्रस्थान कर यह ट्रेन उसी दिन दोपहर 2:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह ट्रेन जयपुर के अलावा सीकर, रींगस, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, प्रयागराज और पं. दीनदयाल उपाध्याय सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

इसके अलावा, श्रीगंगानगर-कोलकाता पैसेंजर सह पार्सल स्पेशल ट्रेन का संचालन दो ट्रिप में किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04731, श्रीगंगानगर से 19 और 26 फरवरी को रात 11:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:00 बजे जयपुर पहुंचेगी। यहां से 4:10 बजे प्रस्थान कर यह ट्रेन 21 और 28 फरवरी को सुबह 8:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04732, 23 फरवरी और 2 मार्च को सुबह 9:05 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन रात 7:20 बजे जयपुर पहुंचेगी। यहां से 7:30 बजे प्रस्थान कर यह ट्रेन 25 फरवरी और 4 मार्च को सुबह 11:45 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव जयपुर के अलावा सीकर, रींगस, अलवर, मथुरा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, धनबाद, आसनसोल समेत कई स्टेशनों पर रहेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी को जिला कलेक्ट्रेट में दी गई भावभीनी विदाई

गरिमामय समारोह में प्रशासनिक दक्षता,संवेदनशीलता और नवाचारों को किया गया याद अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्मृतिचिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर जताया आभार