Home » राजस्थान » भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान

भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान

जयपुर(सुनील शर्मा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने कहा कि राज्य सरकार की “भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” की नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आमजन को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि जनता की सजगता से न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा,बल्कि राजकीय कार्यों में पारदर्शिता और सुशासन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

विशेष प्रचार-प्रसार अभियान

महानिदेशक पुलिस एसीबी ने जानकारी दी कि एसीबी ने 11 फरवरी को प्रदेशव्यापी विशेष जागरूकता अभियान चलाया।इस अभियान का उद्देश्य जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग बनाना और राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को सुचारू रूप से लागू करना है। उन्होंने बताया किया इस अभियान के तहत एसीबी की सभी यूनिट्स द्वारा विभिन्न सरकारी,अर्ध-सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया।

जागरूकता पोस्टर और संवाद कार्यक्रम

एसीबी की सभी यूनिट्स ने अपने-अपने क्षेत्रों में कलेक्टर कार्यालय,स्थानीय निकाय,निगम कार्यालय,पुलिस कार्यालय, lई-मित्र केंद्र सहित अन्य ऐसे स्थान चिन्हित किए जहाँ आमजन की अधिक संख्या में उपस्थिति रहती है।इन स्थानों पर जागरूकता पोस्टर चस्पा किए गए और कार्यालय कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

हेल्पलाइनन 1064 का व्यापक प्रचार-प्रसार

महानिदेशक एसीबी रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि अभियान के दौरान एसीबी के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप नंबर 94135-02834 को प्रमुखता से प्रचारित किया गया।इन नंबरों को पोस्टर्स पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया गया ताकि आमजन आसानी से संपर्क कर सकें।साथ ही एसीबी डीजी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया गया है कि पोस्टर्स आमजन द्वारा सुगमता से देखे और पढ़े जा सकें।

एसीबी ने की जनता से अपील

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे एसीबी के हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप नंबर 94135-02834 पर 24×7 संपर्क करें और भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें दर्ज कराएँ।एसीबी आपकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगी और आपके वैध कार्यों को सुगमता से करवाने में मदद करेगी।

जनता की भागीदारी से होगा सुशासन सशक्त

डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान में जनता की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पहल को सफल बनाने में सहयोग दें और एक पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना में अपना अमूल्य योगदान दें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान