Home » राजस्थान » एक्सीडेंट में बाइक सवार देवर-भाभी सहित 3 की मौत:डेढ़ वर्ष का मासूम जिंदा बचा, रिश्तेदारों के कुंभ से लौटने पर आयोजित कार्यक्रम में जा रहे थे

एक्सीडेंट में बाइक सवार देवर-भाभी सहित 3 की मौत:डेढ़ वर्ष का मासूम जिंदा बचा, रिश्तेदारों के कुंभ से लौटने पर आयोजित कार्यक्रम में जा रहे थे

धौलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार देवर-भाभी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, डेढ़ साल का मासूम जिंदा बच गया। वे बाइक से अपने गांव फिरोजपुर थाना सदर से मनियां के एक गांव में अपने रिश्तेदारों के कुंभ से लौटने पर आयोजित कार्यक्रम में जा रहे थे। हादसा बुधवार दोपहर करीब 11:45 बजे आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-44 पर चंद्र पेट्रोल पंप के पास हुआ।

मनिया थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-44 पर चंद्र पेट्रोल पंप के पास हादसे की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर बाइक सवार विकास (22) पुत्र राकेश, नत्थो (21) पत्नी सोनू और अनुष्का (8) पुत्री प्रताप निवासी फिरोजपुर मृत हालत में मिले, जबकि डेढ़ साल का मासूम बल्लन पुत्र सोनू मौके पर सकुशल मिला। विकास अपनी भाभी नत्थो और चचेरे बहिन अनुष्का को लेकर मनियां के एक गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव को मनियां अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं। पुलिस मौके से फरार वाहन की तलाश में जुटी है। मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। जिनके परिजनों को सूचना दी गई है।

आगर-मुंबई हाईवे पर हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
आगर-मुंबई हाईवे पर हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

कुंभ से लौटने पर रिश्तेदारों ने रखा था कार्यक्रम थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक पर साथ चार लोग सवार थे, जो अपने गांव फिरोजपुर थाना सदर से मनियां के एक गांव में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रिश्तेदारों के कुंभ से लौटने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान