Home » राजस्थान » पीएम श्री स्कूल का शारीरिक शिक्षक निलंबित:डग में मुख्यालय निर्धारित, छात्र से मारपीट के मामले में हुई कार्रवाई

पीएम श्री स्कूल का शारीरिक शिक्षक निलंबित:डग में मुख्यालय निर्धारित, छात्र से मारपीट के मामले में हुई कार्रवाई

बारां के कवाई स्थित राजकीय पीएम श्री स्कूल में एक गंभीर घटना के बाद शारीरिक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार को शारीरिक शिक्षक रवि बिंदल ने 10वीं कक्षा के छात्र सुनील मीणा की जमकर पिटाई कर दी थी, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीडीईओ गेंदालाल रैगर के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तत्काल जांच शुरू की। जांच टीम ने स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में शिक्षक को दोषी पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक कार्यालय कोटा ने मंगलवार शाम को निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

निलंबन काल के दौरान शिक्षक का मुख्यालय झालावाड़ जिले के सीबीईओ कार्यालय डग में निर्धारित किया गया है। घटना के बाद से छात्र के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त था। उन्होंने सोमवार को धरना प्रदर्शन भी किया, जिसमें दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास