Home » मनोरंजन » राजस्थान में IIFA के इवेंट में होंगी विवादित यूट्यूबर अपूर्वा:कोटा में भी केस दर्ज, समय रैना के शो में किया था अभद्र भाषा का इस्तेमाल

राजस्थान में IIFA के इवेंट में होंगी विवादित यूट्यूबर अपूर्वा:कोटा में भी केस दर्ज, समय रैना के शो में किया था अभद्र भाषा का इस्तेमाल

इंडियाज गॉट लेटेंट शो में अभद्र भाषा व टिप्पणियों से चर्चा में आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा 20 फरवरी को उदयपुर में होंगी।

वे यहां आईफा शो के लिए सिटी पैलेस, अमराई घाट, पिछोला झील में वीडियो शूट करेंगी और राजस्थान का गुणगान करती दिखेंगी। विवाद होने के बाद अभी तक आईफा आयोजकों ने इनका नाम सूची में रखा है।

अपूर्वा मखीजा सहित इस शो का हिस्सा रहे अन्य इंफ्लुएंसर पर भी 13 फरवरी को कोटा में भी केस दर्ज हुआ है। अपूर्वा मिर्जापुर सीरीज में गुड्डू पंडित का रोल प्ले करने वाले अली फजल के साथ शूट करेंगी।

इस शो के जिस एपिसोड को लेकर विवाद हुआ था वो 8 फरवरी को समय रैना के चैनल पर अपलोड हुआ था। हालांकि, बाद में उसे हटा लिया गया था। इस एपिसोड में मौजूद अपूर्वा मखजा (बाएं से दूसरी ओर)।
इस शो के जिस एपिसोड को लेकर विवाद हुआ था वो 8 फरवरी को समय रैना के चैनल पर अपलोड हुआ था। हालांकि, बाद में उसे हटा लिया गया था। इस एपिसोड में मौजूद अपूर्वा मखजा (बाएं से दूसरी ओर)।

अपूर्वा मखीजा के 27 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

राजस्थान में पहली बार आईफा (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी) अवॉर्ड का आयोजन हाेने जा रहा है। पर्यटन विभाग के साझे में यह आयोजन 8 और 9 मार्च को जयपुर में होगा। इस मेगा ईवेंट से पहले प्री ईवेंट ट्रेजर हंट किया जा रहा है। अपूर्वा मखीजा और अली फजल भी इसी ट्रेजर हंट इवेंट का हिस्सा हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा के इंस्टाग्राम पर 27 लाख फाॅलाेअर्स हैं। वे कई ईवेंट और पाॅडकास्ट में हिस्सा ले चुकी हैं। दोनों ही 20 फरवरी काे लेकसिटी पहुंचेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS