Home » राजस्थान » सांवलिया सेठ मंदिर के तहखाने में मिली 58 किलो अफीम:नारकोटिक्स विभाग ने कब्जे में लिया; मन्नत पूरी होने पर भक्तों ने चढ़ाई थी

सांवलिया सेठ मंदिर के तहखाने में मिली 58 किलो अफीम:नारकोटिक्स विभाग ने कब्जे में लिया; मन्नत पूरी होने पर भक्तों ने चढ़ाई थी

श्री सांवलियाजी मंदिर में चढ़ावे के रूप में एकत्रित हुई 58 किलो से ज्यादा की अफीम को नारकोटिक्स विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। नीमच, मंदसौर और प्रतापगढ़ से नारकोटिक्स विभाग की 2 टीमें गुरुवार को मंदिर पहुंची।

उन्होंने गर्भगृह के नीचे बने तहखाने में रखी हुई अफीम की जांच की। अफीम को तौलने के लिए विभाग की टीम इलेक्ट्रॉनिक कांटे लेकर आई थी। करीब 4 घंटे तक चली कार्रवाई में अफीम को तोला गया और कागजी कार्रवाई पूरी की गई।

वहीं, इस पूरे मामले में मंदिर मंडल की CEO और अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि इसकी जानकारी सिर्फ नारकोटिक्स विभाग ही देगा।

श्री सांवलियाजी मंदिर में भक्त प्लास्टिक की थैलियों में अफीम भंडार में चढ़ाते हैं और यह परंपरा लंबे समय से चली आई है।
श्री सांवलियाजी मंदिर में भक्त प्लास्टिक की थैलियों में अफीम भंडार में चढ़ाते हैं और यह परंपरा लंबे समय से चली आई है।

मन्नत पूरी होने पर चढ़ाते हैं किसान यह अफीम पिछले कुछ साल में चढ़ावे के रूप में आई थी। मेवाड़ और मालवा में अफीम की अच्छी उपज होने की मन्नत पूरी होने पर किसान उसका कुछ हिस्सा सांवरा सेठ को चढ़ाते हैं। किसान कैश के साथ प्लास्टिक की थैलियों में थोड़ी-सी अफीम भंडार में चढ़ाते हैं। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। काफी समय से इसकी शिकायतें मिल रही थीं।

अफीम को प्रसाद के रूप में बांटते थे करीब दो-तीन साल पहले तक इस अफीम को मंदिर के पुजारी खुद के लिए यूज करते थे। साथ ही विशिष्ट भक्तों को प्रसाद के रूप में भी देते थे। इसे लेकर मंदिर चर्चाओं में रहा था। बाद में मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए अफीम को अपने कब्जे में लेना शुरू किया और उसे तहखाने में रख दिया।

लेकिन, किसी RTI कार्यकर्ता ने लेटर लिखकर इसकी शिकायत नारकोटिक्स विभाग को कर दी। इसके बाद अफीम सीज की गई। इस कार्रवाई के दौरान एडीएम प्रभा गौतम मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने वाले विभाग का हवाला देते हुए कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।

भविष्य में पुलिस को सौंपा जाएगा यह भी जानकारी मिली है कि भविष्य में हर चतुर्दशी ‎पर पुलिस की निगरानी में भंडार से निकलने वाली अफीम को वजन करके पुलिस को‎ सौंपा जाएगा।

हर महीने आता है करोड़ों का चढ़ावा सांवलिया सेठ के चढ़ावे का भंडार हर महीने खुलता है। हर महीने एवरेज 18 से 20 करोड़ का चढ़ावा आता है। जनवरी 2025 में 22.92 करोड़ का चढ़ावा आया था, जिसमें सोना-चांदी भी शामिल है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS