Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान में पारा 33 डिग्री सेल्सियस पार:बाड़मेर, जालोर और जैसलमेर में सूरज की तपिश बढ़ी; दो दिन पारा और चढ़ने की संभावना

राजस्थान में पारा 33 डिग्री सेल्सियस पार:बाड़मेर, जालोर और जैसलमेर में सूरज की तपिश बढ़ी; दो दिन पारा और चढ़ने की संभावना

राजस्थान में फरवरी का पहला पखवाड़ा ही तपने लगा है। बाड़मेर-जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 31 से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने लगा है। मौसम के इस बदलाव का असर फसलों के साथ आमजन की सेहत पर भी पड़ने लगा है। वायरल और मौसमी बीमारियों का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की ओर बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। सबसे ज्यादा गर्म दिन कल बाड़मेर जिले में का रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में कल अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 30.1, फलौदी में 30.4, डूंगरपुर में 30, जालोर में 32.1 और बीकानेर में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजधानी जयपुर में कल दिनभर तेज गर्मी रही। यहां कल अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसमी बीमारियां बढ़ी, फसलों पर पड़ेगा असर

मौसम में अचानक बढ़ी इतनी गर्मी का असर अब आमजन के स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। दिन में तेज सर्दी और सुबह-शाम सर्दी के कारण खांसी-जुकाम के साथ वायरल इंफेक्शन और अस्थमा से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ गई। डॉक्टर्स के मुताबिक तापमान में 16 से 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर आने से वायरल इंफेक्शन के केस ज्यादा बढ़ते है।

वहीं इस तेज गर्मी का असर रबी की फसलों पर भी देखने को मिल सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने फसलों की जिंस के खराब होने और उसके साइज में अंतर आने की आशंका जता रहे है। विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने के लिए समय पर सिंचाई करने के निर्देश दिए है।

अब आगे क्या?

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने राजस्थान में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान तापमान स्थिर रहने और मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 48 घंटे के बाद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हाेने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ शहरों का तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS