बाड़मेर जिला परिषद की साधारण मीटिंग जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला परिषद सदस्य अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर मुद्दा उठाया। कहा कि अधिकारियों की हाजरी होनी चाहिए। बालोतरा से अधिकारी नहीं आ रहा है। जिला परिषद स्वरूप सिंह राठौड़ ने कहा कि हम अपना टाइम वेस्ट कर रहे है। जनता हमसे पूछती है। तब जिला प्रमुख ने सीईओ का कहा कि आप बालोतरा एसपी और कलेक्टर से बात करके कहे कि मीटिंग में आपके न तो पुलिस प्रशासन व प्रशासन से कोई अधिकारी नहीं आया है।

जिला परिषद की साधारण सभा की मीटिंग में कई महीनों से बंद पड़ी सिटी स्कैन मशीन का मुद्दा गरमाया रहा। जिला परिषद सदस्य नरपतराज मूढ़ ने सबसे पहले यह मुद्दा उठाया। इसके बाद बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी और सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल भी CMHO डॉ. विष्णुराम विश्नोई पर हावी हो गए। विधायक प्रियंका चौधरी ने कहा कि मैने विधानसभा में भी सिटी स्कैन मशीन का मुद्दा उठाया था। इस दौरान CMHO अपने जवाब में ये कहते नजर आए कि “मैं अभी नया आया हूं।”
जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने CMHO डॉ. विश्नोई से जवाब पर कहा कि “आना जाना सतत प्रक्रिया है। आप बाहर जाइए और अपने विभाग और बड़े अधिकारियों से बातचीत करके इसका जवाब लाइए। आखिर सिटी स्कैन मशीन कब तक शुरू होगी।”
जिला परिषद सदस्य खेराजराम हुड्डा ने कहा कि सड़कों पर आने-जाने वाले रास्तों के बारे में नाम व एरो लगाए जाते है। वो रोड़ों पर नहीं है। तब जिला प्रमुख ने अधिकारियों से पूछा कि कब तक लगा दो यह सदन को बताओ। तब पीडब्लू के अधिकारी ने कहा कि 15 मार्च तक लगा दिए जाएंगे। सदस्यों ने कहा कि पीडब्लू विभाग सही ढ़ंग से काम नहीं कर रहा है। जी शेड्यूल के अनुसार काम नहीं हो रहे है। सरकारी पैसे का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। मीटिंग में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, विधायक आदूराम मेघवाल, बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी, जिला कलेक्टर टीना डाबी, एसपी नरेंद्र सिंह मीना, सीईओ रवि कुमार सहित जिला परिषद सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।






