Home » धर्म/संस्कृति » महाकुंभ आ रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत:प्रयागराज में बोलेरो की बस से टक्कर, शवों को निकालने में ढाई घंटे लगे, 19 घायल

महाकुंभ आ रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत:प्रयागराज में बोलेरो की बस से टक्कर, शवों को निकालने में ढाई घंटे लगे, 19 घायल

UP के प्रयागराज में शुक्रवार रात करीब ढाई बजे बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, 19 घायल हैं। जान गंवाने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे। वे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से महाकुंभ आ रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में हुआ।

घायल हुए 19 लोग बस में सवार थे, जो कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वे संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह से डैमेज हो गई। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर जा गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। शवों को बोलेरो से निकालने में ढाई घंटे का समय लगा।

SP यमुनापार विवेक यादव ने बताया- बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। इसकी स्पीड बहुत ज्यादा थी। बस वाले ने ब्रेक लगाया, लेकिन सामने से आ रही बोलेरो बस में सामने से भिड़ गई। मरने वाले कोरबा के दर्री और जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले थे। दो परिवार के लोग साथ में आए थे।

कमिश्नर तरुण गाबा और DM रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को रामनगर CHC में भर्ती करवाया गया। प्राइमरी इलाज के बाद सभी को स्वरूप रानी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे की तस्वीरें…

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह से डैमेज हो गई। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर जा गिरे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह से डैमेज हो गई। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर जा गिरे।
टक्कर के बाद बोलेरो सवार छिटककर सड़क पर गिरे।
टक्कर के बाद बोलेरो सवार छिटककर सड़क पर गिरे।
हादसे की सूचना मिलते ही कमिश्नर-DM मौके पर पहुंच गए। घायलों को रामनगर CHC में भर्ती करवाया गया है।
हादसे के बाद जाम लग गया। JCB से बोलेरो को सड़क किनारे लगाया गया।
हादसे के बाद जाम लग गया। JCB से बोलेरो को सड़क किनारे लगाया गया।
बस सवार मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। संगम में स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे।
बस सवार मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। संगम में स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे।

गैस कटर से बोलेरो की बॉडी काटी, तब शव निकल पाए प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- टक्कर की आवाज सुनकर हम लोग दौड़कर पहुंचे। देखा कि बोलेरो से शव बुरी तरह फंसे हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गैस कटर और एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची।

बोलेरो को गैस कटर से काटा गया। तब जाकर शवों को बाहर निकाला गया। कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। बैग से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने दो शवों की पहचान ईश्वरी प्रसाद जायसवाल और सोमनाथ दरी के रूप में की।

बस सवार लोगों को प्रशासन ने रामनगर में CHC में रुकवाया है। इन्हें मध्य प्रदेश भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
बस सवार लोगों को प्रशासन ने रामनगर में CHC में रुकवाया है। इन्हें मध्य प्रदेश भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

हादसे के वक्त बस सवार ज्यादातर लोग सो रहे थे घायल श्रद्धालु रोडमल ने बताया कि हादसे के वक्त बस में सवार ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक भीषण टक्कर हुई। उस समय मैं जाग रहा था और बस के केबिन में बैठा था। बेकाबू बोलेरो सामने से बस से भिड़ गई। गनीमत रही कि मैं किसी तरह बच गया।

मृतकों के घरवाले प्रयागराज रवाना कोरबा कलेक्टर अजीत बंसल ने कहा- प्रयागराज पुलिस से हम संपर्क में हैं। SP ने वहां की पुलिस से बात की है। श्रद्धालुओं के घरवालों को सूचना दे दी गई है। उनके घरवाले प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। प्रयागराज से कोऑर्डिनेड करके हम आगे की कार्रवाई करेंगे।

हादसे में घायल लोगों को पुलिस ने रामनगर CHC में भर्ती करवाया है।
हादसे में घायल लोगों को पुलिस ने रामनगर CHC में भर्ती करवाया है।

घरवालों के आने के बाद शवों का होगा पोस्टमॉर्टम पोस्टमॉर्टम हाउस में ADM प्रदीप सिंह, CMO डॉक्टर एके तिवारी, डिप्टी CMO डॉ नवीन गिरि और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौजूद हैं। CMO ने बताया- मैं यहां सुबह 4 बजे से हूं। 3 डेडबॉडी को सुबह 5 और 2 को 8 बजे लाया गया। 5 डेडबॉडी जाम में फंसी हैं। उनके आने इंतजार किया जा रहा है। सभी डेडबॉडी आ जाने के बाद हम उन्हें कोल्ड रूम में रखवा देंगे। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, फिर शवों को उन्हें सौंप दिया जाएगा।

इन 10 लोगों की मौत हुई मरने वालों की पहचान कोरबा के रहने वाले ईश्वरी जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा और राजू साहू के रूप में हुई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार