Home » राजस्थान » 25 सैकेंड में 5 लाख रुपए की लूट:सीसीटीवी में दिखाई दिये कार सवार लूट के आरोपी,संदेह के आधार पर 20 से अधिक बदमाशों से पूछताछ जारी

25 सैकेंड में 5 लाख रुपए की लूट:सीसीटीवी में दिखाई दिये कार सवार लूट के आरोपी,संदेह के आधार पर 20 से अधिक बदमाशों से पूछताछ जारी

जयपुर में बदमाशों ने एयरटेल पेमेंट बैंक के कैश कलेक्शन एजेंट को बीच सड़क पर लूट लिया। कार सवार 4 से 5 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दियाष। जो 20 सेकेंड में 5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। 10 जनवरी को हुई इस घटना का शनिवार को वीडियो सामने आया है। इसमें सभी बदमाशों ने कपड़े से चेहरा छुपा रखा है। बदमाश डंडे से पीटकर बैग छीनते दिख रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उस पर पिस्तौल भी तान दी थी। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर वारदात करने वालों की पहचान करने में जुटी है।

एडिशनल डीसीपी वेस्ट अलोक सिंघल ने बताया- लूट की वारदात विद्याधर नगर के ढेहर का बालाजी निवासी पीयूष अग्रवाल (45) के साथ हुई। वह एयरटेल पेमेंट बैंक में कैश कलेक्शन एजेंट है। 10 जनवरी को पीयूष कैश कलेक्शन का काम कर रहा था। रोज की तरह सुबह करीब 10:45 बजे पीयूष कमानी चौराहा स्थित फिल्पकार्ड कंपनी के ऑफिस से कैश कलेक्शन के लिए गया था। कैश लेकर निकलते समय उनके बैग में 5 लाख रुपए रखे थे।

हेलमेट लगाकर बाइक पर बैठते समय ही पीछे से स्विफ्ट कार आई। कार से चार-पांच नकाबपोश बदमाशों ने उतरकर उसे पकड़ लिया। एक बदमाश ने जेब से पिस्तौल निकालकर पीयूष पर तान दी। हाथ में डंडा लेकर आया बदमाश बैग छीनने लगा।

बैग नहीं देने के दौरान बदमाश ने सिर और कंधों पर डंडे से 8-10 वार किए। डंडे से ताबड़तोड़ वारकर बदमाश 5 लाख रुपए कैश से भरा बैग छीन कार से फरार हो गए। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शहरभर में तुरंत कार सवार लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला है।

हेलमेट लगे होने के कारण सिर पच गया

पीड़ित पीयूष ने बताया- हेलमेट लगे होने के कारण सिर बच गया। डंडे से मारने के कारण कंधों में चोट आई है। बदमाशों ने मुंह छिपाने के लिए गमछा बांध रखे थे। भागते समय लुटेरों की कार के नंबर देखकर पुलिस को बता दिए हैं। बदमाशों ने रेकी के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

20 से संदिग्धों से हो रही पूछताछ

एडिशनल डीसीपी वेस्ट अलोक सिंघल ने बताया- घटना के बाद मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज वेस्ट जिले की डीएसटी को दिखाए गए हैं। इसके बाद कुछ संदिग्धों से अलग-अलग थाना इलाके में पूछताछ की जा रही है। अभी तक वारदात में शामिल बदमाशों की जानकारी सामने नहीं आई, न ही कार के बारे में कोई जानकारी सामने आई है। पुलिस ने कार के संबंध में शहर से बाहर जाने वाले टोल पर भी निगरानी रखी, लेकिन अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं है। बदमाश टोल के बजाय सम्भवत चोर रास्ते से शहर से बाहर निकले हो। पुलिस हर सम्भावना पर काम कर रही हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS