Home » राजस्थान » राजस्थान के CRPF जवान ने 10 साथियों पर की फायरिंग:मणिपुर कैंप में सब इंस्पेक्टर समेत 2 जवानों की मौत; खुद ने भी किया सुसाइड

राजस्थान के CRPF जवान ने 10 साथियों पर की फायरिंग:मणिपुर कैंप में सब इंस्पेक्टर समेत 2 जवानों की मौत; खुद ने भी किया सुसाइड

मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले में गुरुवार रात राजस्थान के CRPF जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। लामफेल के CRPF कैंप में गुरुवार रात 8:20 बजे हुई इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 जवान घायल हो गए। गोलीबारी के बाद CRPF जवान ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

फायरिंग करने वाला हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार मेघवाल राजस्थान के झुंझुनूं जिले की पिलानी तहसील के बिगोदना गांव का रहने वाला था। उसने अपनी सर्विस राइफल से गोलीबारी की।

इसमें सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर तिलकराज और कॉन्स्टेबल राजीव रंजन की मौत हो गई। घायल जवानों को इम्फाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद सभी को इम्फाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद सभी को इम्फाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में भर्ती कराया गया है।

सीआरपीएफ ने पंचायत समिति सदस्य को दी सूचना बिगोदना पंचायत समिति के सदस्य राजकुमार फौजी के पास गुरुवार रात 11:15 बजे फोन पर सूचना दी गई कि मणिपुर में तैनात संजय कुमार मेघवाल और अन्य जवानों को गोली लगी है।

उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसके बाद राजकुमार फौजी ने संजय के घर जाकर उसके भतीजे अनिल कुमार की सीआरपीएफ कैंप में बात करवाई।

CRPF की ओर से परिजनों को भेजी गई सूचना।
CRPF की ओर से परिजनों को भेजी गई सूचना।

पिलानी थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने कहा- हमें सूचना मिली है कि पिलानी थाना क्षेत्र के बिगोदना गांव के एक सीआरपीएफ जवान जो मणिपुर में तैनात था। उसकी मौत हुई है।

5 दिन पहले ही इम्फाल कैंप हुआ था तैनात संजय CRPF की 120वीं बटालियन में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत था और मूल रूप से मेघालय में तैनात था। उसे 5 दिन पहले ही मणिपुर भेजा गया था। 2003 में CRPF में भर्ती हुए संजय के परिवार में पत्नी अनिता, बेटी एकता (14) और बेटा अमित (9) हैं।

घटना के कारणों की जांच जारी है। घटना पर CRPF की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। संजय का पार्थिव शरीर दिल्ली होते हुए उनके पैतृक गांव बिगोदना लाया जाएगा, जहां शनिवार सुबह 11 बजे बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान