Home » राजस्थान » महेंद्र सिंह धोनी इस साल जयपुर में IPL नहीं खेलेंगे:SMS स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के 5 मैच होंगे; 13 अप्रैल को विराट की टीम से मुकाबला

महेंद्र सिंह धोनी इस साल जयपुर में IPL नहीं खेलेंगे:SMS स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के 5 मैच होंगे; 13 अप्रैल को विराट की टीम से मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का शेड्यूल जारी हो गया है। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में 22 मार्च को होगा। राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से उसके होम ग्राउंड हैदराबाद में होगा।

IPL की हर टीम अपने होम ग्राउंड पर 7 मुकाबले खेलती है। राजस्थान रॉयल्स के 2 होम ग्राउंड (जयपुर और गुवाहाटी) है। ऐसे में टीम अपने 5 मुकाबले जयपुर और 2 मुकाबले गुवाहाटी में खेलेगी। इस बार महेंद्र सिंह धोनी जयपुर में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से राजस्थान का मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा।

जयपुर के SMS स्टेडियम में 13 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और 1 मई को मुंबई इंडियंस का मुकाबला है, ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकेंगे।

राजस्थान ने 40.7 करोड़ में 14 नए खिलाड़ी खरीदे इस बार आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट ने 40.7 करोड़ रुपए खर्च कर 14 नए खिलाड़ी टीम में शामिल किए थे। राजस्थान रॉयल्स के स्क्वॉड में कुल 20 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान ने 1.10 करोड़ की कीमत में खरीदा था।

अपने दूसरे खिताब का इंतजार कर रही राजस्थान आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत बड़ी ही धमाकेदार रही थी। 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला ही सीजन जीत लिया था। लेकिन उसके बाद टीम दोबारा चैंपियन नहीं बन पाई है। पिछले 16 साल में सिर्फ एक ही बार राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के फाइनल तक पहुंची।

पिछले सीजन आईपीएल-2024 में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद ही शानदार रही थी। टीम के सभी खिलाड़ी शानदार परफॉर्मेंस दे रहे थे। एलिमिनेटर जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली थी। इसके चलते टीम का फिर से आईपीएल खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान